हमीरपुर में 65 वर्षीय महिला से मारपीट व दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

हमीरपुर में 65 वर्षीय महिला से मारपीट व दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

महिला को देर रात लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, ट्रैक्टर चालक पर मारपीट व दुष्कर्म का लगा आरोप, आरोपी ने महिला का फोन भी फ्लाइट  मोड पर लगाया तांकि किसी से सम्पर्क ना कर सके महिला, पुलिस ने आरोपी को दबोच आगे की छान बीन की शुरु 


मिली जानकारी के अनुसार मामला हमीरपुर के भोटा क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला शनिवार रात जालंधर से घर लौट रही थी। वह रात करीब 9 बजे भोटा बस स्टैंड पर उतरी और टैक्सी की तलाश करने लगी। हालांकि,उसके पास टैक्सी चालकों को देने के लिए पैसे नहीं थे। इसी बीच,आरोपी ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। आरोपी ने कहा कि वह उसी दिशा में जा रहा है, तो वह उन्हें छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती महिला को झिरालड़ी जंगल ले गया। उसने स्कूटर तेज गति से चलाया,जब महिला ने आपत्ति जताई,तो उसने उसे पीटा और बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विवाहित है और ट्रैक्टर चलाता है। उसने बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क न कर सके और मौके से भाग गया। बाद में महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक चिकित्सा दी। उन्होंने जंगल में छिपे हुए आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग