इस राशि के जातकों का मिलगा रूका हुआ पैसा, जानें राशिफल आज का - Smachar

Header Ads

Breaking News

इस राशि के जातकों का मिलगा रूका हुआ पैसा, जानें राशिफल आज का

इस राशि के जातकों का मिलगा रूका हुआ पैसा, जानें राशिफल आज का 

मेष राशि वालों की कोई बड़ी टेंशन आज खत्म हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। करियर को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है। किसी बात को लेकर स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

वृष राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर अधिकारियों से मदद मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात इन्हें परेशानी में डाल सकती है। सेहत ठीक न होने से आलस्य और थकान रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि के लोगों को आज नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर भी विचार होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। चोट-मोच लग सकती है, वाहन चलाते समय सावधान रहें। लव लाइफ के मामले आज उलझ सकते हैं।

कर्क राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए दिन शुभ फल देने वाला है। बिजनेस में फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमार परेशान कर सकती है।स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।

सिंह राशि वालों का पुराने विवादों का निपटारा आज हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदे का दिन है। कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं जिससे आपका स्टेट्स और ज्यादा नजर आएगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी

कन्या राशि वालों को ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। आज थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल इसे अभी के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशि के लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। अगर कोई लोन लेना चाहते हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं

वृश्चिक राशि के लोग ऑफिस के विवादों से खुद को दूर रखें नहीं तो इनकी नौकरी जा सकती है। अधिकारी इनसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खबर इनका टेंशन थोड़ा कम कर सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

धनु राशि के जातकों का कामकाज के हिसाब से आज का दिन शुभ है। सेहत भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। लेकिन आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा नहीं तो किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है। इन्हें मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।

मकर राशि के जातकों की कोई गुप्त योजना लीक हो सकती है। कोई करीबी व्यक्ति ही इन्हें धोखा दे सकता है, इसलिए बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आप अपनी परेशानी कम कर सकते हैं।

कुंभ राशि के जातकों का बिजनेस और नौकरी वालों के लिए भी दिन पहले की अपेक्षा काफी ठीक रहेगा। आज कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा होगी, जो भविष्य के लिए नया रास्ता बनाएगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा।

मीन राशि के जातक इन्वेस्टमेंट के मामले में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में जो टारगेट आपने तय किया है वो पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी फायदा होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं