रेल फाटक आधा घंटा पहले बंद होने से जनता परेशान, नूरपुर में वाहनों की लंबी कतारें
रेल फाटक आधा घंटा पहले बंद होने से जनता परेशान, नूरपुर में वाहनों की लंबी कतारें रेल फाटक आधा घंटा पहले वन्द को लेकर जनता परेशान नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर प्रदेश में पठानकोट से जोगेंद्र नगर रेलवे ट्रैक पर ट्रायल चल रहा है। इस कारण प्रत्येक रेल फाटक को रेलगाड़ी गुजरने से पहले ही करीब आधा घंटा बंद कर दिया जाता है। इतनी लंबी अवधि तक फाटक बंद रहने के कारण दोनों और से वाहनों का जमघट लग जाता है।जसूर जिसे रेलवे रिकॉर्ड में नूरपुर रोड के नाम से जाना जाता है, से पठानकोट तक करीब आधा दर्जन रेल फाटक है। इनमें से कुछ एक फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी समीप हैं। राजा का बाग, पक्का टयाला और कंडवाल में स्थित यह फाटक एन एच से करीब 10 से 20 मीटर की दूरी पर हैं। मात्र आधा घंटा फाटक बंद रहने के कारण फाटक के दोनों और लंबी कतारें लग जाती है। कंडवाल का रेल फाटक जो राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल समीप है। उसमें वाहनों का जमावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किलोमीटर तक लग जाता है। तथा इस प्रमुख सड़क पर य...