नॉबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सियोग पंडोह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
नॉबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सियोग पंडोह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित मंडी : अजय सूर्या / नॉबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सियोग पंडोह द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हनोगी माता मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीत किरण ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों को महिला दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अपने हक के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिला सुरक्षा के विषय पर भी विस्तार से अपने विचार रखे और भारत सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की, ताकि महिलाएं किसी भी प्रकार के अत्याचार या अन्याय की स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर अस्मिता योगासन के जिला सचिव लकी ...