संदेश

700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार

चित्र
  700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार दो निजी कंपनियों द्वारा भरे जाएंगे लाइन ऑपरेटर के 200 और ट्रेनी के 500 पद पालमपुर जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दो निजी कंपनी द्वारा 700 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि हरियाणा के बावल स्थित अह्रेस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाइन ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं और एएलपी निशिकावा लालरू चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा ट्रेनी ( केवल पुरुष ) के 500 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लाइन ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं,या आईटीआई (सभी ट्रेड) अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,339 रुपये से 19,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी। इसी तरह ट्रेनी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारह...

अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान

चित्र
  अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान शिमला : गायत्री गर्ग /  हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर अहसास संस्था द्वारा शिमला के आर्य समाज स्कूल में पारंपरिक आस्था और संस्कृति से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी-छोटी कन्याओं के पूजन के साथ की गई, जिसमें कुल 21 बच्चियों का विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहसास संस्था के सदस्य आर्य समाज स्कूल पहुंचे और हिंदू नववर्ष के पहले दिन कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हुए बच्चियों के चरण धोए गए, तिलक लगाया गया और उन्हें उपहार व प्रसाद भेंट किया गया। संस्था की संस्थापक रूपा शारदा ने इस मौके पर सभी बच्चियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति में नए संकल्प, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है, क्योंकि छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और उनका सम्मान करना शुभ फलद...

धीये तू सुन, नुऐं तू कन कर': कर्मचारियों पर ड्रेस कोड थोपने वाली सुक्खू सरकार पहले राहुल गांधी को सिखाए 'शिष्टाचार' — त्रिलोक कपूर

चित्र
  धीये तू सुन, नुऐं तू कन कर': कर्मचारियों पर ड्रेस कोड थोपने वाली सुक्खू सरकार पहले राहुल गांधी को सिखाए 'शिष्टाचार' — त्रिलोक कपूर धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किए गए नए 'ड्रेस कोड' और सोशल मीडिया प्रतिबंधों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा प्रहार किया है। भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सरकार के इस फरमान को 'हास्यास्पद और विरोधाभासी' करार देते हुए मुख्यमंत्री पर तीखा तंज कसा है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह आदेश क्या राहुल गांधी के लिए 'परोक्ष' संदेश? कपूर ने कांगड़ा की प्रसिद्ध कहावत "धीये तू सुन, नुऐं तू कन कर" (बेटी को सुनाना और बहू को समझाना) का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू असल में यह नसीहत अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी को देना चाहते हैं, लेकिन सीधे बोलने की हिम्मत न होने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को बलि का बकरा बना रहे हैं। "जो नियम कर्मचारियों की सादगी और गरिमा के लिए बनाए गए हैं, क्या वे राहुल गांधी पर भी लागू होंगे? जो संसद जैसे लोकतंत्र के...

मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद भरने की तैयारी, लिखित परीक्षा से होगी भर्ती

चित्र
  मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद भरने की तैयारी, लिखित परीक्षा से होगी भर्ती शिमला : गायत्री गर्ग / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने विधानसभा में कहा, प्रदेश सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद मेडिकल कॉलेज में भरने जा रही हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के जरिये इन पदों को भरा जाएगा वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही पद भरे जाएंगे सिफारिश की गुंजाइश खत्म करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू बंद किए आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज को भी सभी सुविधाओं के साथ चलाने के लिए प्रयासरत हैं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, 6 महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी

चित्र
  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  ने विधानसभा में कहा, 6 महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी शिमला : गायत्री गर्ग / 1 वर्ष के भीतर हम मेडिकल टूरिज्म की तरफ बढ़ेंगे, मेडिकल कॉलेजों में भी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी, रेशनेलाइजेशन भी किया जाएगा 400 एमबीबीएस डॉक्टर्स की भर्ती की जा रही है। स्टाफ नर्स के खाली पदों को भी भर रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी पूरी की जाएगी।  मेडिकल कॉलेजों को स्ट्रेंथन किया जा रहा, पूर्व सरकार में भर्तियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया

मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

चित्र
  मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर शिमला : गायत्री गर्ग / नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों से बार-बार असत्य और भ्रामक बयान देने का गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) का नोटिस सौंपा -हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में दिखा विपक्ष का प्रचंड प्रहार: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, आंकड़ों की बाजीगरी और विसंगतियों को लेकर घेरी सुक्खू सरकार शिमला  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज राजनीति के सबसे तल्ख और आक्रामक तेवरों के साथ हुआ, जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घेराबंदी करते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के जरिए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। इस हंगामेदार माहौल के बीच विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर सदन के भीतर और बाहर पिछले तीन वर्...

चम्बा में SBI सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, पेंशन मामलों पर चर्चा; सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल

चित्र
  चम्बा में SBI सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, पेंशन मामलों पर चर्चा; सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चम्बा स्थित इरावती होटल में भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ध्रुव शर्मा ने की, जिसमें बैंक की वर्तमान गतिविधियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ध्रुव शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पेंशनर्स से संबंधित मामले वर्तमान में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुख्य मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है। एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी सुनवाई 23 मार्च को होनी है।पिछली सुनवाई के दौरान माननीय न्यायाधीश द्वारा दूसरी पार्टियों के प्रति की गई सख्त टिप्पणियों से कर्मचारियों में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मचारी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में बैठक के उपरांत एक सरकारी स्कूल को वा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: