HRTC ड्राइवर के लिए 10 हज़ार आवेदन

HRTC ड्राइवर के लिए 10 हज़ार आवेदन

हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवरों के पदों भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 276 पदों को भरने के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। ड्राइवरों का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके बाद इन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। 15360 रुपए मासिक सैलरी दी जाएगी। हिमाचल के किसी भी डिपो में नौकरी जॉइन करनी होगी।

ड्राइवरों के मेन टेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट जिला मंडी में होंगे। पहले यह मुख्य टेस्ट राजधानी शिमला के तारादेवी डिपो में होते थे। जहां पर प्री-ड्राइविंग टेस्ट पास करके उम्मीदवार शिमला में मुख्य टेस्ट देने के लिए पहुंचते थे। प्री-ड्राइविंग टेस्ट डिविजन स्तर पर ही होंगे। HRTC के प्रदेश में 4 डिविजन हैं- हमीरपुर, शिमला, मंडी व धर्मशाला। हमीरपुर डिविजन के प्री-ड्राइविंग टेस्ट बिलासपुर, शिमला के तारादेवी, धर्मशाला के जसूर और मंडी के सरकारघाट में टेस्ट लिए जाएंगे।

276 पदों की इस भर्ती में 98 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि 50 पद अनुसूचित जाति के लिए हैं। 11 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं और 28 पद अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कैटेगरी के भीतर ही अलग से पद दिए गए हैं। स्पोर्ट्स के लिए 7 पद हैं, जबकि सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के वार्ड के लिए 13, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानी के वार्ड के लिए 5 और अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतंत्रता सेनानी के वार्ड के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में