प्रेमिका ने प्रेमी साजन से नाता तोडऩे की कोशिश की, प्रेमी ने किया घायल

प्रेमिका पर हमला करने वाला प्रेमी साजन एक दिन के पुलिस रिमांड पर

प्रेमिका ने प्रेमी साजन से नाता तोडऩे की कोशिश की, प्रेमी ने किया घायल

पुलिस पार्टी आरोपी को ले जाते हुए

अबोहर, 12 सितम्बर (शर्मा/सोनू): पंजाब जिला फाजिल्का के अबोहर के डीएसपी अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अपने प्रेमिका हर्षिता उर्फ हीना पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी प्रेमी साजन पुत्र शामलाल वासी ईदगाह बस्ती, अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। प्रेमी साजन ने अपनी प्रेमिका हीना पर इसलिए हमला किया था क्योंकि उसने 8 साल पुराने प्यार को ठुकरा दिया था जिसके चलते साजन ने एक साजिश के तहत प्रेमिका को मंदिर में बुलाकर उसपर हमला किया । नगर थाना पुलिस ने प्रेमिका की माता रेखा रानी पत्नी रमेश कुमार वासी ईदगाह बस्ती के बयानों पर मुकदमा नं. 180, 11.9.23 भांदस की धारा 307, 324 आईपीसी के तहत साजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों से पता चला है कि हर्षिता उर्फ हीना का आप्रेशन गंगानगर में हो चुका है। मामले की जांच जारी है।

फोटो:3, पुलिस पार्टी आरोपी को ले जाते हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत