देहरा में निजी बस में चलते हुए निकला धुआं,बड़ा हादसा होते-होते टला

देहरा में निजी बस में चलते समय निकला धुआं,बड़ा हादसा होते-होते टला


देहरा में एसबीआई के सामने निजी बस में चलते हुए तकनीकी खराबी आने के कारण धुआं निकलना शुरू हो गया। यह देखते ही कुछ यात्रियों ने चलती बस से ही छलांग लगाने का प्रयास किया। तो वहीं बस चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को रोक दिया।

गनीमत यह रही कि समय रहते बड़ा हादसा होते-होते टल गया । स्थानीय लोगों के अनुसार अगर बस चालक को कार चालक समय रहते सूचित नहीं करता तो बस में आग भी लग सकती थी। बस से निकला धुआं आसपास की दुकानों में फैल गया जिसके बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर भी नीचे कर दिए।

 इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक यात्री ने अपने एक बच्चे बस की खिड़की से ही किसी राहगीर को पकड़ा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी कारणों से बस से धुआं मिलने की जानकारी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत