फतेहपुर मे बागियों पर मुख्यमंत्री सुख्खू ने कसा तंज , - Smachar

Header Ads

Breaking News

फतेहपुर मे बागियों पर मुख्यमंत्री सुख्खू ने कसा तंज ,

 फतेहपुर मे बागियों पर मुख्यमंत्री सुख्खू ने कसा तंज ,

तत्व

कहा :- बागियों के हालात बिन पानी मछली जैसा।


आज मैंढक की तरहा फुदक रहे है बागी।

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट वाले सवाल पर साधी चुप्पी

मीडिया के किसी भी सवाल का नही दिया जवाब

सी एम की सिक्योरिटी ने मीडिया कर्मियों को पीछे हटाया

आज फिर से मुख्यमंत्री ने बागियों को अपना निशाना बनाया

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वह बागियों का साथ न दें

मेंढक की तरह यहां से वहां उछल रहे हैं बागी

रे कॉलेज का नाम स्वर्गीय सूजन सिंह पठनीय के नाम से होगा

मुख्यमंत्री चंबा के लिए हुए रवाना

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बागियों के हालात बिन पानी मछली जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि गंगा मैया भी बागियों के पापों को नहीं धोएगी।

आज मैंढक की तरहा इधर उधर फुदक रहे है बागी।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बागियों को आदर-सम्मान व नाम-शोहरत दी वो उस पार्टी के नहीं हो पाए तो दूसरी पार्टी के भला क्या हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले 10 गारंटियां दी थीं उनमें से पांच को पूरा कर दिया गया है जबकि अन्य को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास हो रहा है तथा पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश विकासरूपी मानचित्र पर उभर कर आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को विपक्ष रास नहीं आ रहा है तथा सत्तासीन होने के सपने भाजपा देख रही है जिसमें कतई कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर विकास करवाया होता तो प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से नीचे न उतारती। उन्होंने कहा कि आने वाले लोस चुनाव में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।



कोई टिप्पणी नहीं