प्रेम-प्रसंग में लीन चाची व भतीजे को रंगे हाथों पकड़ा गांव वालों ने - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रेम-प्रसंग में लीन चाची व भतीजे को रंगे हाथों पकड़ा गांव वालों ने

प्रेम-प्रसंग में लीन चाची व भतीजे को रंगे हाथों पकड़ा गांव वालों ने 


गुरुवार रात को ग्रामीणों ने प्रेम मिलाप करते चाची व भतीजे को रंगे हाथों पकड़ लिया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले नोवामुंडी प्रखंड के दुधबिला पंचायत के एक गांव का है।प्रायश्चित के लिए दो बकरा, तीन जोड़े मुर्गे और कुछ पैसे जमा करने का निर्णय सुनाया।

ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी दो बच्चों की मां है। उसका पिछले तीन सालों से रिश्ते के भतीजे से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अपने स्तर से पत्नी को काफी समझाया। फिर भी उसके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया।

इसी को लेकर घटना की रात को गांव वाले दोनों को पकड़ने के लिए अंधेरे में छिपकर इंतजार कर रहे थे। रात के आठ बजते ही दोनों अपने अपने घरों से निकलकर एक जगह प्रेम-प्रसंग में लीन थे ठीक इसी समय लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।इसके बाद शुक्रवार को ग्रामसभा बुलायी गयी। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ रहने का फैसला सुनाया। ग्रामसभा में युवक ने सारा दोष अपने माथे मढ़ लिया और चाची से शादी करने पर राजी हो गया।

हालांकि चाची ने पूजा का प्रासाद पहुंचाने का बहाना बनाकर बचने का प्रयास किया। ग्राम सभा ने दोनों को एक साथ रहकर जीवन बिताने और देशाउली व शिव मंदिर में प्रायश्चित के लिए दो बकरा, तीन जोड़े मुर्गे और कुछ पैसे जमा करने का निर्णय सुनाया। उसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, दोनों एक साथ नहीं जाकर अपने-अपने घर लौट गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं