पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद, पत्नी ने फंदे से झूल कर दी जान - Smachar

Header Ads

Breaking News

पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद, पत्नी ने फंदे से झूल कर दी जान

पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद, पत्नी ने फंदे से झूल कर दी जान


घर के फर्स्ट फ्लोर पर काम कर रही थी बहू, काफी देर तक जब बहू की आवाज सुनाई नहीं दी तो वह ऊपर पहुंची, कमरे में शव को फंदे से  झूलता देख सास ने मचाया शोर,शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव लिया कब्जे में और आगामी कार्रवाई शुरू की

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 प्रेम विहार कॉलोनी से उभर कर सामने आया है, पुलिस के अनुसार नितिन चौधरी की शादी तीन साल पहले हाथरस निवासी प्रियंका (24) के साथ हुई थी। नितिन एक जन सेवा केंद्र में नौकरी करता हैं।

बृहस्पतिवार को नितिन अपने पिता राजवीर के साथ अपनी बहन पूजा के लिए लड़का देखने मोदीनगर गया था। नितिन की मां सुमन चौधरी ने बताया कि दोपहर में वह अपनी डेढ़ वर्षीय पोती नायरा के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर थी। घर के फर्स्ट फ्लोर पर प्रियंका काम कर रही थी। काफी देर तक जब प्रियंका की आवाज सुनाई नहीं दी तो वह ऊपर पहुंची। जहां कमरे में प्रियंका का शव फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, सुमन का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद घर पर पहुंचे बदहवास नितिन ने पुलिस को बताया कि सुबह उसका अपनी पत्नी प्रियंका से कपड़े धोने को लेकर मामूली विवाद हुआ था।उधर, ब्रह्मपु़री सीओ संतोष सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।




कोई टिप्पणी नहीं