कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल दुशासन और भाजपा का सुशासन : बिंदल - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल दुशासन और भाजपा का सुशासन : बिंदल

 कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल दुशासन और भाजपा का सुशासन : बिंदल


किन्नौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज किन्नौर दौरे पर रहे उन्होंने भाजपा नेता कॉल नेगी और सूरत नेगी के साथ विचार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। 

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया और उनका ठगने का काम अभी भी जारी है। अगर किसी को झूठ बोलना सीखना है तो कांग्रेस के नेताओ से सीख लेना चाहिए।

बिंदल ने कहा की केंद्र में कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल दुशासन और भाजपा का 10 साल का कार्यकाल सुशासन के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन सेवा भाजपा की प्रतिबद्धता है। आयुष्मान भारत और हिम केयर से हिमाचल के लाखों लोगों को बड़ा फायदा मिला है और अब आने वाली भाजपा भाग 3 केंद्र सरकार में इस योजना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। 

भाजपा के पास एक राष्ट्र-एक चुनाव योजना को लेकर सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा। रविवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में भी भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा की भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व, नीति और नीयत है। कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं