पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के वहाने दिखाई अपनी सियासी ताकत - Smachar

Header Ads

Breaking News

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के वहाने दिखाई अपनी सियासी ताकत

 पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के वहाने दिखाई अपनी सियासी ताकत

जवाली विधानसभा से हर वूथ से पहुचे सैकड़ों कार्यकर्ता


कार्यकताओं की उमड़ी भीड़ से पडाल पड़ा छोटा

ज्वाली , दीपक शर्मा):-भाजपा के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने अपने निवास स्थान चलवाड़ा मे विशाल कार्यकताओं का सम्मलेन किया गया। जिसमें ज्वाली मंडल के सभी पोलिंग बूथों के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने से पंडाल भी छोटा पड़ गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अर्जुन सिंह सहित कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, देश के लिए विकास की सोच, गरीब कल्याण की भावना के चलते विश्वभर में बड़ी पार्टी के रूप में उभरी हैं जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस परिवारवाद, स्वार्थ,भ्रष्टाचार के कारण वर्तमान में मात्र 40 सीटों पर सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा व दशा दोनों बदली है और भारतवासियों को राम मंदिर व धारा 370 खत्म करने जैसे अमूल्य तोफे दिए हैं प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत ही आज भारत विश्व गुरु बन गया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू जनहतेशी योजनाओं के बलबूते पर इस बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि वह डरपोक व निकम्मे नहीं है वह मर्यादा में रहते हैं और इसलिए उन्हें कमजोर ना समझे इस कार्यक्रम में केवल ट्रेलर दिखा है पूरी फिल्म आने वाले समय में जल्द दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह कांगड़ा चंबा के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को जिताने के लिए मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं उन्होंने दावा किया कि इस बार ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को पहले से डबल बढ़त दिलाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं