लोक सभा चुनावों में भाजपा राज्य की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी : नरिन्द्र रैना - Smachar

Header Ads

Breaking News

लोक सभा चुनावों में भाजपा राज्य की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी : नरिन्द्र रैना

 लोक सभा चुनावों में भाजपा राज्य की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी : नरिन्द्र रैना

कहा : भाजपा लम्बे समय बाद पंजाब में अकेले अपने दम पर लड़ेगी चुनाव


बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और देश की जनता तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाऐगी। इन विचारों का प्रगटावा आज स्थानीय वी.एम.एस कालेज सेखड़ी कैंपस में पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी द्वारा करवाई गई एक विशेष मीटिंग उपरांत प्रैस कान्फ्रैंस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा प्रभारी नरिन्द्र रैना ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बेमिसाल काम किया है जिससे देश आगे बढ़ा और पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री ने भारत की एक विशेष छवि बनाई है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार ने भारत की संस्कृति को ऊपर उठाते हुए कई बड़े कार्य किए हैं, जिनमें श्री राम मंदिर का निर्माण, डेरा बाबा नानक कॉरीडोर का निर्माण, वीर बाल दिवस मनाना, श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाशोत्सव मनाया, बनारस में मंदिर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने हेतु भी केन्द्र सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं , जिनके तहत आयुष्मान कार्ड बनाना, 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन देना, बिजली, मकान व पानी की मूलभूत सुविधाएं देना, स्वच्छता अभियान चलाना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जिससे भारत की अर्थ व्यवस्था को बल मिला है और आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को विशेष सुविधा देते हुए 23 करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना के तहत पंजीक

कोई टिप्पणी नहीं