चम्बा शहर के मोहल्ला पक्काटाला में सुरक्षा संबंधी कार्य न होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा शहर के मोहल्ला पक्काटाला में सुरक्षा संबंधी कार्य न होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।

चम्बा शहर के मोहल्ला पक्काटाला में सुरक्षा संबंधी कार्य न होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। 


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

जय सिंह ने प्रशासन को शनिवार से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे दी है। इसको लेकर शुक्रवार को जय सिंह ने सहायक आयुक्त पी.पी. सिंह को एक सूचना पत्र भी सौंपा है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयसिंह ने कहा कि वे बीते लंबे समय से पक्काटाला मोहल्ले में सुरक्षा संबंधी कार्य को करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सवा तीन करोड़ रुपए की राशि सरकार द्वारा मंजूर भी की गई थी। लेकिन कार्य न होने के कारण इस पैसे को वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य न होने से लोग डर के साए में रहने को मजबूर हैं। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं, जिसके चलते हर समय हादसे का डर बना रहता है। लिहाजा अब उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आरंभ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र में वे शनिवार से भूख हड़ताल आरंभ करेंगे। यदि इसी बीच कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके पर धन्नो देवी, डीआर ठाकुर, नेक राज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं