चंद्रयान-3 मिशन के दौरान मिले, दो चट्टानी टुकड़े - Smachar

Header Ads

Breaking News

चंद्रयान-3 मिशन के दौरान मिले, दो चट्टानी टुकड़े

चंद्रयान-3 मिशन के दौरान मिले, दो चट्टानी टुकड़े 

चंद्रयान-3 मिशन : चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिव शक्ति पॉइंट' नाम दिया था। प्रज्ञान रोवर जब इसके पश्चिम में मौजूद इलाके की ओर गया। रोवर की यह यात्रा Manzinus और Boguslawsky क्रेटर के बीच के नेक्टराइन मैदानी क्षेत्र में हुई। इस इलाके में वैज्ञानिकों की खास दिलचस्पी है।प्रज्ञान रोवर को मिले चट्टानों के ये टुकड़े छोटे क्रेटर्स के किनारों, ढलानों और फ्लोर के आसपास बिखरे हुए पाए गए। इनमें से किसी भी क्रेटर का व्यास 2 मीटर से बड़ा नहीं था।

चंद्रयान-3 मिशन के दौरान मिले दो चट्टानी टुकड़ों में क्षय के संकेत मिले हैं. इससे पता चलता है कि उन पर शायद अंतरिक्ष अपक्षय का असर हुआ हो। चंद्रयान-3 पर आधारित नया एनालिसिस पुरानी रिसर्च की पुष्टि करता है कि चंद्रमा के रेगोलिथ के भीतर चट्टान के टुकड़े धीरे-धीरे मोटे हो रहे हैं। नई खोज हमें चंद्रमा के संसाधनों के संभावित इस्तेमाल की रणनीति बनाने में मदद करेगी।

चंद्रयान मिशनों की अगली कड़ी में भारत, चंद्रमा से चट्टानों और मिट्टी के सैंपल लाना चाहता है। हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया था कि चंद्रयान-4 का एक लक्ष्य शिव शक्ति पॉइंट से एक नमूना लाना भी है. भारत पिछले साल अगस्त में, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया था।

कोई टिप्पणी नहीं