ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा।

 ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा।


जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां में जुट गया है। 15 अप्रैल को कुल्लू में मुख्यातिथि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता करेंगे, तिरंगा फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

ढालपुर में समारोह के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। हिमाचल दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रहा हैं। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने तैयारियों को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल दिवस को मनाने के लिए सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है । 

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मंच स्थापना, करने तथा सभी विभागों को पेयजल, बिजली, इत्यादि की व्यवस्था सहित अपने कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।     

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें जिले के सांस्कृतिक दल के अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। 

समारोह का मुख्य आकर्षण ढालपुर मैदान में आयोजित की जाने वाली भव्य परेड रहेगी। इस परेड में जिला पुलिस की महिला और पुरुष की टुकड़ी के अलावा आईटीबीपी, एनसीसीए,एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ां भाग लेंगी। 

मुख्यातिथि द्वारा जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग