सेवा की मिसाल: कर्नल डीएस जरयाल ने पत्नी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किया दान

सेवा की मिसाल: कर्नल डीएस जरयाल ने पत्नी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किया दान


पालमपुर : केवल कृष्ण /

सेवानिवृत्त कर्नल डीएस जरयाल ने आज अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय उर्मिला जरयाल की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, पालमपुर को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया। यह चिकित्सा उपकरण उन्होंने अपने बन्दला स्थित निवास स्थान पर आयोजित एक सादे समारोह में समिति के पदाधिकारियों को सौंपा।

कर्नल जरयाल समाज सेवा में पहले भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनकी पत्नी समाज सेवा की भावना से प्रेरित रहती थीं और यह दान उनके प्रति श्रद्धांजलि का एक रूप है।

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, पालमपुर बुजुर्गों के लिए विभिन्न सेवाएं संचालित कर रही है, जिनमें शामिल हैं:

 चिकित्सा सहायता, वाहन सुविधा ,घरेलू सहयोग, शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता,स्वास्थ्य शिविर व योग, सामाजिक संवाद,पारिवारिक संपर्क,आवश्यक सामान की व्यवस्था

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से संस्था की सेवाएं और प्रभावी बनती हैं। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी कमिश्नर श्री कपिल, पूर्व कंट्रोलर श्री डीएस चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह दान केवल एक चिकित्सा उपकरण का नहीं, बल्कि एक संवेदना, सेवा और स्मृति का प्रतीक है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच