आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

 आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला आरम्भ 

भीड़ प्रबधन पर प्रशिक्षुओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी ✋


उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भीड़ प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला ज्योति राणा ने किया। 

ज्योति राणा ने विषय विशेषज्ञ और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शिविर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य शिमला जिला में भगदड़ से संबंधित आपदाओं पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को भीड़ प्रबंधन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाने के प्रयास किये जायेंगे ताकि संभावित आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। 

विषय विशेषज्ञ कर्नल वी एन सुपनेकर ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली की अवधारणा, सामूहिक आयोजन प्रबंधन की अवधारणा, खतरा, भेद्यता, जोखिम आकलन एवं एचवीआर आकलन पर अपनी विस्तृत बात रखी। इस बीच उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने सुझाव एवं प्रश्न को भी आमंत्रित किया। 

कार्यशाला के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने कालीबाड़ी मंदिर में जाकर भीड़ प्रबंधन रोकथाम के विस्तृत पहलुओं पर भी चर्चा की। 

कार्यशाला में राजस्व, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस, गैर सरकारी संगठन, सूचना एवं जनसम्पर्क, अग्निशमन, गृह रक्षक, सिविल डिफेन्स, जल शक्ति, मंदिर प्रबंधन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन