जखबड़ के युवक ने घर से थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटक कर दी जान

 जखबड़ के युवक ने घर से थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटक कर दी जान,

गत दो मई से था लापता 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर  /

आपको बता दें पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मच्छोट के गांब ज़खबड़ के एक करीब 26 वर्षीय युवक ने घर से थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटक कर अपनी जीबनलीला समाप्त कर ली है .

इसी मुद्दे पर मंगलवार दोपहर करीब साढे बारह बजे जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हरपाल सिंह ने बताया उनकी पंचायत का युवक निखिल पुत्र कुलदीप सिंह गत 2 मई से लापता था.

जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करबाई गईं थी.

तों वही गत दिवस कुछ लोगों ने लापता युवक के घर से थोड़ी ही दूरी जामुन के पेड़ से लटका हुआ उक्त लापता युवक का शब देखा.

जिसकी जानकारी उन्होने मुझे दी.

जिस पर मैंने पुलिस को सूचित किया.

वहीं पुलिस की टीम भी जानकारी मिलते ही तुरंत उक्त स्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है मृतक अपने पीछे पत्नी व करीब एक साल की बच्ची छोड़ गया है.

वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर पबन गुप्ता ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

वहीं पुलिस द्बारा जाँच की जा रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग