डीएवी पट्टा जट्टियां स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

 डीएवी पट्टा जट्टियां स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम


फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर  /

डी ए वी पट्टा जट्टियां के छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्रों परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा।

विद्यालय की 10वीं की छात्रा सोनाक्षी ने 89.14% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वंशिका ने 88.86% ,तृतीय स्थान दिव्यम 86.14% ने प्राप्त किया और चतुर्थ स्थान सर्वेश 85.14% ने प्राप्त कियाl

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए, डीएवी पट्टा जट्टियां स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट QPI प्राप्त किया। विद्यालय ने कुल 87% QPI अर्जित कर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन, निरंतरता और गुणवत्ता में भी सर्वोच्च प्रदर्शन किया।  

विद्यालय के प्राचार्य विशाल शर्मा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, "यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"

विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई और भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग