जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें : अनिल शर्मा

 जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें : अनिल शर्मा

कुल्लू में लोक लेखा समिति ने की समीक्षा


कुल्लू हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक का आयोजन बचत भवन कुल्लू में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में समिति के सदस्य एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक डॉ. हंस राज,जीत राम कटवाल, इंद्र सिंह, डॉ. जनक राज व मलेंद्र राजन उपस्थित रहे। लोक लेखा समिति भारत के महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन वर्ष 2018-19, 2019-20 व 2020-21 तीन वर्षों तक ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिये प्रवास पर है।

   सभापति ने कहा कि अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर कार्यं करें और विधान की समितियों के समक्ष अपने अनुभव के आधार पर अच्छे सुझाव प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जनहित और विकास के अच्छे कार्य की मिसाल बने, ताकि उनके कार्यों और उन्हें याद किया जाता रहे। 

    उन्होंने जलशक्ति विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में लगाये करेट कार्य और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई सड़को की जानकारी समिति को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण के लिये प्रपोजल सरकार भेजने का सुझाव दिया।

     उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों के लिए जारी राशि का समयबद्ध सदुपयोग सुनिश्चित हो और अधिकारी आवंटित राशि का पूर्ण विवरण रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का पारदर्शी व जबावदेह ढंग से व्यय सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि ऑडिट पैरा से संबंधित तथ्यों की पूर्ण जानकारी तय समयावधि में प्रेषित करें, ताकि उनका समाधान किया जा सके। 

    उन्होंने जल शक्ति विभाग को नई पेयजल योजनाओं की डीपीआर बनाते समय फायर हाईड्रेन्ट के लिये अलग पाइप लाइन डालने का सुझाव दिया। बैठक में जलजीवन मिशन, मनरेगा, बिजली महादेव रोपवे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कार्यों की प्रगति पर भी जानकारी ली गयी। बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने विभिन्न मदों पर अपने विचार रखे और बहुमूल्य सुझाव भी दिए। 

   बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति, अग्निशमन, वन, राज्य कर एवं आबकारी एवं राजस्व सहित अन्य विभागों से संबंधित ऑडिट पैरा पर विस्तृत चर्चा की गई।  

     उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने समिति के सभापति व सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि इस बैठक में समिति की ओर जारी दिशा-निर्देशों व सुझावों की जिला में अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। 

     बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी शर्मा, अनुभाग एवं समिति अधिकारी नैना कोटवी, वरिष्ठ प्रतिवेदक कल्पना वर्मा व अंजुला वर्मा, महालेखा परीक्षक कार्यालय से वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी अनूप कुमार, जितेंद्र गुलेरिया, संजीव कुमार व संतोष सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग