संदेश

मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में नवरात्रों पर भक्ति का सैलाब, भागवत कथा का हुआ समापन

चित्र
  मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में नवरात्रों पर भक्ति का सैलाब, भागवत कथा का हुआ समापन मंडी : अजय सूर्या /  सरकाघाट तहसील के अंतर्गत थाना ग्राम पंचायत की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क तो बनी है, लेकिन संकरी होने के कारण यातायात पूरी तरह सुगम नहीं है। इसके बावजूद दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दर्शन के लिए पहुंचे। नवरात्रों के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में पहले दिन से लेकर अष्टमी तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन बढ़-चढ़कर भाग लिया और दान देकर भंडारों का आयोजन भी किया। भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ पैदल चलकर कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंचे। नवमी के दिन विधिवत रूप से कथा का समापन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति देते हुए यह कामना की कि माता रानी की...

गदवाहण–डोह सड़क बदहाल: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीडब्ल्यूडी को आंदोलन की चेतावनी

चित्र
  गदवाहण–डोह सड़क बदहाल: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पीडब्ल्यूडी को आंदोलन की चेतावनी रिवालसर : अजय सूर्या / गांव गदवाहण और डोह के ग्रामीणों ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता से मुलाकात कर कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और वर्ष 2023 के बाद से इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलते रहे। विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि न तो गैस सप्लाई की गाड़ियां गांव तक पहुंच पा रही हैं और न ही आपात स्थिति में एम्बुलेंस की सुविधा मिल पा रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी द...

पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने नूरपुर थाना क्षेत्र में 136 ग्राम चर्च के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने नूरपुर थाना क्षेत्र में 136 ग्राम चर्च के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है   नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर की एक टीम ने अवैध नशे के विरुद्ध अपनी निरंतर कार्रवाई के दौरान ग्राम ठाना (तहसील नूरपुर) में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि सी.आई.ए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी आशीष कुमार उर्फ बबला, निवासी गांव ठाना तहसील नूरपुर के कब्जे से 136 ग्राम चरस बरामद की गई।आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला इसकी एफ आई आर संख्या 88/2026) मे पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले के आगामी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

मोच में कुश्ती का महाकुंभ, सोनू लंबा नाल सम्मानित, रोमांचक मुकाबलों पर झूमे दर्शक

चित्र
  मोच में कुश्ती का महाकुंभ, सोनू लंबा नाल सम्मानित, रोमांचक मुकाबलों पर झूमे दर्शक फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / मोच क्षेत्र में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। इस दंगल में हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाल को उनके शानदार प्रदर्शन और कुश्ती के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 5100 रूपये की धनराशि से सम्मानित किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।   हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाल को सम्मानित करते समाजसेवी रघुवीर पठानिया व अन्य सदस्य  इस दंगल में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू से आए नामी पहलवानों ने अपनी हाजरी दर्ज करवाई। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और हर मुकाबले पर खूब तालियां गूंजती रहीं। दंगल कमेटी के सदस्यों ने पहलवानों को आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।इस दं...

जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने नूरपुर थाना क्षेत्र में 136 ग्राम चर्च के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने नूरपुर थाना क्षेत्र में 136 ग्राम चर्च के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर की एक टीम ने अवैध नशे के विरुद्ध अपनी निरंतर कार्रवाई के दौरान ग्राम ठाना (तहसील नूरपुर) में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि सी.आई.ए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी आशीष कुमार उर्फ बबला, निवासी गांव ठाना तहसील नूरपुर के कब्जे से 136 ग्राम चरस बरामद की गई।आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला इसकी एफ आई आर संख्या 88/2026) मे पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले के आगामी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

इंदौरा में रामनवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न

चित्र
  इंदौरा में रामनवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न  नूरपुर : विनय महाजन /                                    नूरपुरप्रदेश की इंदौरा विधानसभा मे “श्री रामनवमी” महोत्सव के पावन अवसर पर कृष्णा रामलीला क्लब (पंजीकृत) इंदौरा द्वारा सराय भवन में आज श्री रामायण जी का अखण्ड पाठ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अखण्ड पाठ के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की भव्य एवं आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो सराय भवन से प्रारंभ होकर इंदौरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंगते ...

भलाड़ के वनों में गूँजी कविताओं की गूँज: धौलाधार साहित्य कला मंच ने सजाई साहित्यिक महफिल

चित्र
  भलाड़ के वनों में गूँजी कविताओं की गूँज: धौलाधार साहित्य कला मंच ने सजाई साहित्यिक महफिल ​ज्वाली, हिमाचल प्रदेश ज्वाली तहसील के अंतर्गत भलाड़ के सुरम्य वन क्षेत्र में 'धौलाधार साहित्य कला मंच' के बैनर तले एक भव्य साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सृजनात्मक संवाद स्थापित किया। ​मुख्य आकर्षण और प्रस्तुतियाँ ​गोष्ठी में साहित्य की विभिन्न विधाओं का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल रहे: ​सुरेश श्रेयस: इनकी पहाड़ी गजल 'टपरू' ने स्थानीय संस्कृति की सोंधी महक बिखेरी। ​रमेश मस्ताना: मस्ताना जी की रचना 'घड़ोंतें' ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। ​पंकज दर्शी: इनकी गजल 'तू ही तू है' ने आध्यात्मिक और दार्शनिक रंग जमाया। ​विजय उपाध्याय: वरिष्ठ कहानीकार उपाध्याय ने अपनी कहानी 'पोस्टकार्ड' के माध्यम से पुरानी यादों और संवेदनाओं को जीवंत किया। ​सलीम आजम (एसडीएम): प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच उनकी हि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: