अग्निवीर के लिए युवाओं की ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि को 16 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च की गई

 अग्निवीर के लिए युवाओं की ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि को 16 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च की गई


भर्ती निदेशक शिमला कर्नल शलव सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए युवाओं की आॅनलाईन पंजीकरण की तिथि को 16 मार्च, 2023 से बढ़ाकर 20 मार्च, 2023 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा 20 मार्च, 2023 तक अपना पंजीकरण करवाकर भारतीय सेना में अग्निवीर के रुप में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाईन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

भर्ती निदेशक ने कहा कि उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए जागरूक करने के लिए सेना द्वारा सेना की वेबसाइट पर वीडियो हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। इन वीडियो में भर्ती प्रक्रिया की तैयारी के सैंपल पेपर एवं सेना में चयन होने तक संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर