कांगड़ा के बनोई में हुए युवक के हत्या कांड में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

कांगड़ा के बनोई में हुए युवक के हत्या कांड में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार


छोटी सी कहा सुनी इतनी बड़ी कि मौत के घाट उतारा युवक को,शव को साथ में लगे वाटर टैंक में डालना था परंतु सफलता हाथ ना लगी और पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

 गत रात्रि बनोई चौक के पास बीएसएफ के नजदीक बोई के पास एक मर्डर हो गया जिसकी जानकारी देते हुए गग्गल पुलिस के थाना प्रभारी केसर सिंह तथा एएसआई भूपी सिंह ठाकुर ने बताया के बनोई चौक के पास कुठमां के प्रधान रवि कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक युवक का मर्डर हो गया है पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है 

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विकास चौधरी जो की मूंदला का निवासी है और बद्दी में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और कल ही अपने दोस्त नितिन के पास सनौरा में गया था और शाम को विकास के तीन और दोस्त शुभम ,सोना और नितिन जो शुभम को छोड़ने बड्डी गांव गए थे कि रास्ते में बडी के युवकों से कहासुनी हो गई जिस पर वहां के युवकों ने उन पर हमला कर दिया हमले में उसके दोस्त सनोरा के नितिन को बुरी तरह जख्मी कर दिया और विकास चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। मर्डर करने वालों की मंशा कुछ और ही थी । शव को साथ में लगे वाटर टैंक में डालना था परंतु  सफलता हाथ ना लगी और किसी को कानों कान खबर न लगे परंतु वाटर टैंक का ढक्कन न खुलने से मृतक को वहीं फेंक दिया और भाग गए 

इस संदर्भ में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है इस अवसर पर कल्याडा के पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए क्योंकि यही उपद्रवी गांव की छवि को खराब कर रहे हैं और सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। यह युवक जहां भी शादी समारोह या मेले हो वहां पर हुड़दंग बचाना इनका बाएं हाथ का खेल है और इन को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से