चंबा भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार हल्ला बोला गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

चंबा भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार हल्ला बोला गया

चंबा भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार हल्ला बोला गया


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला भाजपा चंबा ने शुक्रवार को प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कार्यालयों को डिनोटिफाई करने के विरोध में मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने की। इस मौके पर भरमौर के भाजपा विधायक डॉ जनकराज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर और सदर के पूर्व विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 3 माह के कार्यकाल में ही अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जनहित के मद्देनजर और लोगों की मांग पर यह कार्यालय खोले थे लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही राजनीतिक प्रतिशोध की भावना अपनाते हुए इन्हें डिनोटिफाई कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ ही पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैलीओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 तारीख को कांग्रेसी सरकार की इस कार्यप्रणाली के विरोध में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं