कुत्तों के आतंक से दिलवाई जाए निजात

कुत्तों के आतंक से दिलवाई जाए निजात


चम्बा : जितेंद्र खन्ना/ चम्बा शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग को लेकर लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि चम्बा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ चुका है। हालात यह हैं कि लोग सुबह- शाम घरों से निकलने में भी संकोच करने लगे हैं। स्कूली विद्यार्थियों को भी घर से भेजना कठिन हो गया है। इससे न केवल कुत्तों के काटने का खतरा बढ़ गया है बल्कि शहर में गंदगी भी बढ़ रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद की ओर से जल्द इस को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पालतू कुत्तों के पंजीकरण करवाने की मांग भी उठाई। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। इसके निवारण को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन