कैंट बोर्ड से बाहर हुए सिविल क्षेत्रों में सरकारी संपत्ति का ब्योरा दें अधिकारी

 कैंट बोर्ड से बाहर हुए सिविल क्षेत्रों में सरकारी संपत्ति का ब्योरा दें अधिकारी : डॉ. निपुण जिंदल


धर्मशाला, 13 मार्च। कैंटोनमैंट बोर्ड योल से बाहर हुए सिविल क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली तमाम सरकारी संपत्ति का पूर्ण निरीक्षण कर सभी संबंधित विभाग इसका ब्योरा दें। कैंट बोर्ड से बाहर हुए सिविल क्षेत्र की सरकारी संपत्ति के ब्योरे को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उपायुक्त कार्यालय में आज सोमवार को आयोजित इस बैठक में डीसी ने लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, शिक्षा, पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कैंट बोर्ड से बाहर हुए क्षेत्र में उनके विभाग से संबंधित संपत्ति का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खास योल कैंटोनमैंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 7 वार्डों के क्षेत्रों को सीमावर्ती पंचायतों रक्कड़, बाघणी, तंगरोटी खास तथा नरवाणा खास के वार्डों में विलय को लेकर पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि साथ लगती पंचायतों में मिलाने के बाद इन क्षेत्रों की सरकारी संपत्ति संबंधित विभागों के अधिकार में आ जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को कैंट बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के साथ संपत्ति का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति के स्थानांतरण से पूर्व कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी विभाग व्यवस्थाओं को परख के गतिविधियों को समझ लें।

इस अवसर पर सीईओ कैंट बोर्ड योल किरन सावंदकर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, अधीक्षक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक गर्ग, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जगतार सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत बोर्ड विकास ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा रेखा कपूर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस