सलियाणा छिंज मेला इलाके का महत्वपूर्ण उत्सव: यादविंदर गोमा

सलियाणा छिंज मेला इलाके का महत्वपूर्ण उत्सव: यादविंदर गोमा 

सलियाणा मेले में आयोजित होंगी तीन संस्कृत संध्यायें


पालमपुर : केवल कृष्ण / जिला स्तरीय छिंज मेला सलियाणा का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जायेगा। मेले को सफल रूप में आयोजन को लेकर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा नायब तहसीलदार पंचरुखी अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

      यादविंद्र गोमा ने कहा कि छिंज मेला सलियाणा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण उत्सव है। इससे लोगों की जनभावना जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव को सफल, आकर्षक एवं हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

      विधायक ने कहा कि मेले में छिंज (दंगल) के अतिरिक्त तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इन संध्याओं में हिंदी , पंजाबी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेले में खेल प्रातियोगिताओं में वॉलीबाल, कब्बडी के अतिरिक्त महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जायेगा।

    इस अवसर पर उन्होंने सलियाणा मैदान का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने व्यापारियों के लिये प्लाट आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग