बर्फबारी शुरु होने से सड़कों पर फिसलन हुई,मनाली केलांग मार्ग पर अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की दी सलाह

बर्फबारी शुरु होने से सड़कों पर फिसलन हुई,मनाली केलांग मार्ग पर अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की दी सलाह 

दिनांक 16.03.2023 को मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में अटल टनल रोहतांग से सिस्सु की ओर करीब 1900 वाहनों की आवाजाही हुई । अटल टनल के उत्तरी व दक्षिणी छोर में दोपहर समय 03:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरु होने से सड़कों पर फिसलन बनी होने के कारण वाहनोें को तुरन्त वापिस किया गया। जिस प्रक्रिया के दौरान लगभग 300 से अधिक वाहन कुल्लू पुलिस के अधिकार क्षेत्र ( अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर ) पर फिसलन बनी होने के कारण अटल टनल रोहतांग के अन्दर फस गये थे, जिस कारण अटल टनल के अन्दर लगभग 03 कि0मी0 का जाम लग गया था । इस जाम को निकालने में लगभग एक घण्टे का समय लगा और वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेजने की प्रक्रिया में जिला पुलिस लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहताँग की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस जवान अभी भी लगे हुए है । जिला में आने वाले दिनों मे मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी जाती है । किसी भी सम्बन्धित जानकारी के लिये निम्नलिखित दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क करके सूचना प्राप्त की जा सकती है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष- 94594 61355

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष- 89880 92298

जारीकर्ता

मानव वर्मा (भा०पु०से०)

पुलिस अधीक्षक

जिला लाहौल स्पिति।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर