जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन: परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन: परमजीत सिंह गिल

 जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन: परमजीत सिंह गिल


 बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही देश लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में कामयाब हुआ है।

 उन्होंने कहा कि इससे पहले देश के कई रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जा चुका है। वहीं, 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन पर भी काम चल रहा है और जल्द ही यह ट्रेन भी पटरी पर दौड़ती नजर आएगी 

 उन्होंने कहा कि इसके अलावा विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली अमृत भारत ट्रेनों का काम भी चल रहा है और आने वाले वर्षों में ये भी लोगों की सेवा में समर्पित कर दी जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि देश अब वंदे भारत ट्रेन का निर्यात करेगा और निकट भविष्य में भारत में बनी ट्रेन विदेश में देश का नाम रोशन करेगी।

 गिल ने कहा कि भारत में प्रतिदिन 2.5 करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं और यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को मोदी सरकार द्वारा 100 रुपये के सफर के पीछे 55 रुपये की छूट दी जा रही है । इसके साथ ही अमृत भारत ट्रेनों के निर्माण के बाद यात्रियों को 1000 किमी की यात्रा पर केवल 454 रुपये खर्च करने होंगे और इसमें यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी।

 उन्होंने कहा कि यह सब मोदी की दूरदर्शिता और देश के हर गरीब नागरिक को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने की सोच के कारण ही संभव हो पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं