भाजपा महिला मोर्चा चुराह ने आज भंजराडू बाजार में 'नारी शक्ति वंदन' यात्रा निकाली
भाजपा महिला मोर्चा चुराह ने आज भंजराडू बाजार में 'नारी शक्ति वंदन' यात्रा निकाली,
यात्रा में सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं शामिल रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जंयती दुग्गल ने चुराह की जनता को केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार 400 पार' के नारे लगाते हुए लोगों से भाजपा के प्रत्याशी को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने का आह्वान किया |
भाजपा मण्डल चुराह महिला मोर्चा की अध्यक्षा Jassi Thakur ने कह ा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है. महिला को परिवार की मुखिया बनाया है. महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं. बच्चों के जन्म लेने से लेकर उनके बड़े होने तक कई योजनाएं दी गई हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी हैं. स्कूल और शिक्षा से संबंधित भी कई योजनाओं का मह
कोई टिप्पणी नहीं