आज एक बार फिर चम्बा जिला के दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चम्बा मुख्यालय पहुंचे - Smachar

Header Ads

Breaking News

आज एक बार फिर चम्बा जिला के दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चम्बा मुख्यालय पहुंचे

  आज एक बार फिर चम्बा  जिला के  दौरे पर  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चम्बा मुख्यालय  पहुंचे।


स्थानीय प्रशासन व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर  हैलीपेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का  फूल मालाओं से  स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान 200 करोड़ से अधिक  रूपये की लागत से 19  विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास  भी किये । अपने  प्रवास के दौरान   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना -3 व अन्य योजनाओं के तहत 15 सड़कों के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया साथ ही उन्होंने नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत योजना लाहल से कारू  सड़क पुल  सहित निर्माण का भूमि पूजन किया। मुख्यमत्री ने रावी नदी पर बने मैहला भनियार हुरेड पल का उदघाटन किया।इसके साथ-साथ चम्बा  जिला को बहुत सी सौगातें मुख्यमंत्री द्वारा दी गई।  जिसमें मल्टी कंपलेक्स पार्किंग के लिए 5 करोड़ रूपया , मिनी सेक्रेटेरिएट के लिए 5 करोड़ रूपया।  इंदौर स्टेडियम के लिए 10 करोड रुपए ,राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 20 लाख रुपया।  हेलीपॉट  के लिए 13 करोड़ रूपया, साहू में मैदान के लिए 15 लाख रुपए, उदयपुर में एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की घोषणा ,चूलारा  और बगतपुर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर के अलावा बहुत से स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने इस इस मंच  से की। साथ ही उन्होंने चम्बा मुख्यालय में चौगान न 2 में एक जनसभा को भो सम्बोधित किया। इस मोके पर उनके साथ  सदर विधायक नीरज नैयर के अलावा कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  वौइस् ओवर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उसे कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बागियों के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पिछले लंबे समय से लोगों की चम्बा चुवाड़ी सुरंग की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी डीपीआर बनाने के लिए पिछले कल ही उन्होंने  4 करोड़ की राशि स्वीकृत की है और वह जल्द ही इसकी डी पी आर बनकर तैयार होगी और इस सुरंग के आगे का कार्य भी शुरू होगा

कोई टिप्पणी नहीं