प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है।
प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को जय सिंह ने चम्बा शहर के मोहल्ला पक्काटाला में दस्तक देकर लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पक्काटाला मोहल्ला के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। भूस्खलन संभावित क्षेत्र होने के कारण मोहल्ले के लोग डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।
हर समय लोगों को हादसे का भय रहता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की रोकथाम को लेकर करीब सवा तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे, जिसे हाल ही में सरकार ने वापस ले लिया है। चम्बा शहर से वाया पक्काटाला बालू को जाने वाले मार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। रोजाना हजारों लोग डर के साए में इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। इसके उपरांत जयसिंह ने पुलिस थाना सदर चम्बा में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ एक शिकायत पत्र भी दर्ज करवाया। जय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द मोहल्ले के लोगों की सुध न ली गई तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं