अज्ञात लूटेरे दिन दिहाड़े हथियारों की नोक पर सुनियारे की दुकान से 13 तोले सोना व 5 हजार रुपए नकदी लूट कर हुए फरार - Smachar

Header Ads

Breaking News

अज्ञात लूटेरे दिन दिहाड़े हथियारों की नोक पर सुनियारे की दुकान से 13 तोले सोना व 5 हजार रुपए नकदी लूट कर हुए फरार

 --अज्ञात लूटेरे दिन दिहाड़े हथियारों की नोक पर सुनियारे की दुकान से 13 तोले सोना व 5 हजार रुपए नकदी लूट कर हुए फरार

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी, लूटेरों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह


बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): आज दिन दिहाड़े मान नगर बटाला में स्थित एक सुनियारे की दुकान से 3 अज्ञात लूटेरे हथियारों की नोक पर 13 तोले के सोने के गहने और 5 हजार रुपए नकदी लूट कर फरार हो गए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए बब्बर ज्यूलर्स के मालिक सविन्द्र सिंह निवासी मान नगर बटाला ने बताया कि रोजाना की तरह आज भी वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि इस दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति जिनके पास पिस्टल और दातर था, उसकी दुकान में आए और हथियारों की नोक पर उसकी दुकान में पड़े करीब 13 तोले के सोने के गहने और 5 हजार रुपए नकदी लूट कर मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके द्वारा तुरंत इस संबंधी थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचित किया गया।

    दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह और सी.आई.ए स्टाफ बटाला के इंचार्ज सुखराज सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बातचीत करते हुए एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दुकान के आस पास लगे सी.सी.टी.वी कैमरों को चैक किया जा रहा है और पुलिस द्वारा जल्द ही उक्त लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं