4 अप्रैल को भाजपा के कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज जयसिंहपुर की जनता से होंगे रूबरू। - Smachar

Header Ads

Breaking News

4 अप्रैल को भाजपा के कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज जयसिंहपुर की जनता से होंगे रूबरू।

 4 अप्रैल को भाजपा के कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज जयसिंहपुर की जनता से होंगे रूबरू।।। 


 पालमपुर : केवल कृष्ण /

 जयसिंहपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अप्पर लंबागांव में भाजपा के मंडल कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।। 

बैठक में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा और भाजपा नेता रविंद्र धीमान ने कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के जयसिंहपुर दौरे का रोडमैप कार्यकर्ताओं के साथ तैयार किया।।। 

मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि लोकसभा के प्रत्याशी डा राजीव भारद्वाज जयसिंहपुर 4 अप्रैल को आ रहे हैं जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे पंचरूखी में डा राजीव भारद्वाज का जबरदस्त स्वागत किया जायेगा उसके बाद हारसी में अप्पर लंबागांव में खैरा में राजीव भारद्वाज जनता से रुबरु होंगें तत्पश्चात आलमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।। 

देवेंद्र राणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया 400 पार का नारा इस बार साकार होगा यह जनता ने तय कर लिया है क्योंकि जो कार्य असंभव जैसे लगते थे 75 साल लटकाये गये थे ऐसे कार्य नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे हुए हैं, जिसमें राम मंदिर का बनना, धारा 370 का हटना, तीन तलाक , यू सी सी बिल का पास होना जैसे कार्यों के साथ साथ मोदी जी की जनकल्याण कारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को उज्जवला योजना, आयूष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेकों योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।।। और पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गर्व के साथ मोदी जी के लिए और देश के लिए प्रचार कर रहा है।।। 

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि जयसिंहपुर का हर कार्यकर्ता पूरे जोश और जज्बे से कार्य करेगा और कांगड़ा चंबा के लोकसभा सीट के प्रत्याशी डा राजीव भारद्वाज जी को जयसिंहपुर से जबरदस्त लीड दिलाई जायेगी। 

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दस गारंटियों का झूठा शिगूफा छोड़ कर सता में आई कांग्रेस सरकार की हालत आज कितनी खराब है । यह इस बात से पता चलता है कि उसके विधायक उनके साथ नहीं रहने चाहते। और स्थितियां यह हैं कि चार लोकसभा सीट पर उनको खड़े करने के लिए प्रत्याशी ढूंढने में पसीने छूटने लग पड़े हैं इस मोके पर बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा मंडल महामंत्री राजेश सुग्गा प्रधान बिन्ता कटोच बिन्दु रकवाल शिवा कटोच मनीषा शर्मा प्रधान सुनील कुमार अरुण कुमार हरि दास राजीव राणा उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं