आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद 4 आतंकियों को मार गिराया सुरक्षा बलों ने

आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद 4 आतंकियों को मार गिराया सुरक्षा बलों ने 


सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद आतंक विरोधी अभियान चलाया था, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है और अन्य 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

इस हमले में महाराष्ट्र अकोला का एक जवान शहीद हो गया, जो मोरगांव भकेरे इलाके के रहने वाले थे। शहीद की पहचान प्रवीण प्रभाकर जंजाल के रूप में हुई है। जंजाल की शहादत की खबर जैसे ही उनके गांव में पहुंची, गांव में मातम का माहौल फैल गया। साल 2019 में प्रवीण जंजाल भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनकी शादी हुए ज्यादा दिन भी नहीं गुजरा था। पिछले साल उनकी शादी हुई थी और अभी एक ही साल हुआ था कि पत्नी का सुहाग छिन गया। शहीद के परिवार में पत्नी, माता-पिता और उनके बड़े भाई हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था, कि हमला शाम के समय तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी