शादी के दो महीने बाद दुर्भाग्य से उनकी पोस्टिंग सियाचिन में,कीर्ति चक्र विजेता की पत्नी स्मृति सिंह ने खोले दिल के राज

शादी के दो महीने बाद दुर्भाग्य से उनकी पोस्टिंग सियाचिन में,कीर्ति चक्र विजेता की पत्नी स्मृति सिंह ने खोले दिल के राज

कीर्ति चक्र लेने के बाद स्मृति सिंह ने अंशुमन से पहली से आखिरी बात और मुलाकात के बारे में खुद बताया। इसे एक्स पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से पोस्ट किया गया है। यह वायरल हो गया है। स्मृति सिंह के साहस, शौर्य, सूझबूझ और पति व देश के प्रति प्रेम ने हर किसी का दिल जीत लिया है। महज कुछ ही घंटों में एक्स पर हजारों कमेंट और शेयर इस वीडियो के हो चुके हैं. जरूर सुनें और देखें स्मृति सिंह का यहां नीचे दिया हुआ पूरा वीडियो...

स्मृति सिंह ने वीडियो की शुरूआत में अंशुमन के बारे में बताते हुए कहा, "वह बहुत-बहुत सक्षम थे। वह मुझसे कहते थे कि मैं अपने सीने में गोली खाकर मरूंगा। मैं एक सामान्य मौत नहीं मरूंगा। ऐसा नहीं होगा कि मैं मरूं और किसी को पता नहीं चले. हम कॉलेज के पहले वर्ष में मिले थे। मैं ड्रामेटिक नहीं हो रही, लेकिन यह पहली नजर का प्यार था। एक महीने बाद उनका चयन आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में हो गया। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति थे. एक महीने की मुलाकात के बाद हमारा 8 वर्षों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन रहा।

अंशुमन की पत्नी ने कहा फिर हमने शादी कर ली और शादी के दो महीने बाद दुर्भाग्य से उनकी पोस्टिंग सियाचिन में हो गई। 18 जुलाई 2023 को उनका फोन आया तो हमने लंबी बातचीत की. हमने अगले 50 वर्षों में हमारा जीवन कैसा होगा ? घर बनाना, बच्चे पैदा करना, और क्या नहीं बात की. 19 तारीख की सुबह मुझे फोन आया कि वह नहीं रहे। पहले 7-8 घंटों तक इसे मैंने स्वीकार नहीं किया कि ऐसा कुछ हुआ है, लेकिन 7-8 घंटे के बाद यह पुष्टि हो गई कि वह अब नहीं रहे...मैं अभी भी उन्हें ढूंढती हूं. हो सकता है कि यह सच न हो, लेकिन अब कीर्ति चक्र मेरे हाथ में है इसलिए यह सच है, लेकिन ठीक है। वह हीरो हैं। हम मैनेज कर लेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर