शादी से इनकार करने पर चढ़ा पारा, तो लड़की ने काट डाला ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट
शादी से इनकार करने पर चढ़ा पारा, तो लड़की ने काट डाला ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट
पटना : बिहार से एक शॉकिंग घटना सामने आयी है। यहां एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया है। प्रदेश के सारण जिले में हुए ये घटना हैरान करने वाली है। खास बात ये है कि युवती पेशे से डॉक्टर है और युवक के साथ वह 5 साल से रिलेशनशिप में थी।फिलहाल आरोपी युवती को पुलिस ने हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है।
इस खतरनाक घटना को अंजाम देने वाली युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि युवक के साथ वह पांच सालों से रिलेशन में थी। हम दोनों खुश थे लेकिन शादी की बात करने पर युवक बार-बार टाल देता था। बाद में उसने किसी तरह युवक को कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी के लिए मना लिया। वह शादी के लिए कोर्ट पहुंची लेकिन युवक फिर नहीं आया। इससे नाराज युवती ने युवक को सबक सिखाने की ठानी और फिर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह हाजीपुर की रहने वाली है। महिला पेशे से डॉक्टर है और मढ़ौरा में प्रैक्टिस करती थी।
सारण जिले के मढ़ौरा पुलिस स्टेशन के SHO ने मुताबिक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं