जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह : सुमित खिमटा

जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह : सुमित खिमटा



नाहन :  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और ढांचागत विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है।
उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने बैठक में पधारे औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से आहवान किया कि सभी समूह सीएसआर के तहत अधिक से अधिक योगदान देकर सामाजिक दायित्व का निर्वहण करें। उन्होंने विभिन्न उद्योगों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत दिये जा रहे सहयोग की सराहना भी की।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान के अलावा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ