करतार ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की - Smachar

Header Ads

Breaking News

करतार ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

करतार ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


 ( चंबा :जीतेंद्र खन्ना )

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय चम्बा में सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर करतार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक जननायक और निस्वार्थ शख्सियत कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक कुशल वैद्य मरीज की नब्ज पकड़ते ही मर्ज का पता लगा लेता है और इलाज करता है, उसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह भी हिमाचल की जनता की नब्ज से वाकिफ थे। उन तक पहुंचने वाले हर फरियादी को उन्होंने कभी खाली हाथ नहीं लौटाया। वे स्वभाव से ही संघर्षशील थे। 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले वीरभद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता का भरपूर स्नेह हासिल किया। वे लोगों के दिलों में राज करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह निर्णय लेने और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए जाने जाते रहे। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाया। हिमाचल के विकास व उत्थान के लिए सदा उन्हें याद किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा, सेवादल कर पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनि सहित जितेंद्र सूर्या, दीपक कुमार, अंजू कुमारी आदि भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं