मैरा के रोहित चौधरी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल - Smachar

Header Ads

मैरा के रोहित चौधरी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

मैरा के रोहित चौधरी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल  





 ( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया )

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा के रोहित चौधरी ने शिमला में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  गोल्ड मैडल जीता | प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित चौधरी सपुत्र नरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत मैरा के वार्ड न० पांच के लड़के ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  राज्य स्तर में  20 - 21 जुलाई में  शिमला में  संपन्न हुई प्रतियोगिता में  गोल्ड मेडल  जीतकर कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है | रोहित चौधरी आयु 13 वर्षीय  इस समय स्प्रिंग डेल कांवैट स्कूल पलौहडां में आठवीं कक्षा में  पढ़ रहा है | उसने बताया मैंने पढ़ाई के साथ साथ ताइक्वांडो  की जे० पी० एकैडमी ज्वाली में वर्ष 2023 में  ज्वाईन किया है जिसमें एकैडमी के संचालक भानु प्रताप सिंह जो कि ताइक्वांडो के कोच है | वर्ष 2023 में  स्प्रिंग डेल कांनवैट सकूल पलौहडां में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल  जीता था | जे० पी० एकैडमी की ओर से अक्तूबर 2023 में स्काई जंमपर होल शिमला में  हुई प्रतियोगिता में  भी गोल्ड मैडल जीता था | सीबीएसई बोर्ड की ओर से पटियाला में  नवंबर 2023 में संपन्न हुई राज्य स्तर कि प्रतियोगिता में  व्राऊन  मेडल जीता था |  दिसंबर 2023 में  राष्ट्रीय स्तर की देहरादून में संपन्न हुई प्रतियोगिता में  व्राऊन  मेडल  जीता था | इसी तरह 20 - 21 जुलाई को शिमला में  संपन्न  हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  गोल्ड मेडल जीत कर इलाके का नाम रोशन किया|  रोहित चौधरी ने बताया कि 29 जुलाई 2024 को मध्य प्रदेश में  होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में  भी मेरा चयन हुआ है | रोहित चौधरी के पिता इस समय नरेंद्र कुमार सेना  में  (आसाम)  में आसाम  राइफल में  हवलदार के पद पर तैनात हैं और माता गृहणी है |   एकैडमी के संचालक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित चौधरी ने  दो वर्ष में  गोल्ड और व्राऊन  मेडल  जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है और जल्द ही अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में  खेल कर ज्वाली  क्षेत्र के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगा |  

कोई टिप्पणी नहीं