ऊना में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, डीसी ने दिए शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश

 ऊना में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, डीसी ने दिए शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश


 ऊना में जल्द ही एक अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जिला मुख्यालय के आसपास शीघ्र उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं. इस अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर उनके खान-पान एवं खेलकूद संबंधी सभी अद्यतन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.उन्होंने सोमवार को ग्राम पंचायत जल जलग्रां टब्बा तथा लालसिंगी‌ के अपने दौरे में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए.

इस दौरान उन्होंने दोनों पंचायतों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया और बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा.

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल एवं प्रधान ग्राम पंचायत लालसिंगी दिनेश रायजादा भी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर