महीने में दो बार होगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण - अनुपम कश्यप

 महीने में दो बार होगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण - अनुपम कश्यप

जिलाधीश ने एसडीएम को सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश


जिला में संचालित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों को लेकर जिलाधीश अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधीश ने उपमंडल दंडाधिकारियों को आदेश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स का महीने में दो बार अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और इसकी मासिक रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।  

जिलाधीश ने कहा कि जो हाइड्रो प्रोजेक्ट चल रहे है, उनमें सुरक्षा मानकों की अनुपालना होना बहुत ही अनिवार्य है। यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा तो प्रभावित नहीं हो रही है। प्रोजेक्ट के प्रभावितों को मिलने वाले लाभ के भुगतान में देरी न हो।

बैठक में स्टेक होल्डर ने अपनी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखी जिसकी वजह से प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। जिलाधीश ने अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) को आदेश दिए है कि सभी एसडीएम को नियमित हाइड्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित करने के बारे में प्रारूप बनाकर जारी किया जाए।

जिलाधीश ने सभी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी एक सरकारी स्कूल को गोद लेने की दिशा में कदम उठाए ताकि समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़े। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों को प्रोजेक्ट के बारे में एक्सपोजर विजिट करवाकर जागरूक करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, एसडीएम कुमारसैन कृष्ण शर्मा सहित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के स्टेक होल्डर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग