संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जब से एसएसपी सुहैल क़ासिम ने बटाला का चार्ज संभाला है तब से बटाला का माहोल बहुत ही शांत हुआ है ;-- रमेश नैयर

चित्र
  जब से एसएसपी सुहैल क़ासिम ने बटाला का चार्ज संभाला है तब से बटाला का माहोल बहुत ही शांत हुआ है ;-- रमेश नैयर बटाला  (नि स)आज शिवसेना बाल ठाकरे के उप्र प्रदान रामेश नैयर के निवास स्थान मे पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बताया कि जब से एसएसपी सुहैल क़ासिम पठानकोट से बदल कर एस एस पी बटाला का चार्ज संभाला है तब से बटाला का माहोल बहुत ही शांत हुआ है बटाला मे जो रोज ही सुनने को मिलता था कि लूट, चैन स्नेचिंग, फिरौती, चोरी का धंधा ऐसे कई मामले सामने आते थै लेकिन जब से नए एस एस पी बटाला सुहैल कासिम मीर ने चार्ज संभाला है काफ़ी बटाला मे सुधार नजर आ रहा है इनके काम करने का तरीका काफ़ी अच्छा है बटाला कि जितनी भी सोसाइटी थी सब क साथ मिलकर मीटिंग कि गई जो जो मुश्किल आ रही थी उसी का सहारा ले कर आज बटाला मे काफ़ी अच्छा सुधार किया अगर यह नए एस एस पी इसी तरह काम करते रहे तो एक दिन बटाला कि नौहार बदल देंगे जो कि जितने भी क्रिमनल थे सब का जीना हराम हो गया है जो भी क्राइम करता है उसके साथ कोई समजोता नहीं सीधे जेल का रास्ता अगर ऐसे ही हालात रहे तोह बहुत जल्द ही बटाला एक अच्छा शह...

कृषि मंत्री ने ज्वाली में 35 लाख रुपये से निर्मित दो पशु औषद्यालय जनता को किए समर्पित

चित्र
  कृषि मंत्री ने ज्वाली में 35 लाख रुपये से निर्मित दो पशु औषद्यालय जनता को किए समर्पित विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे पशु औषधालय कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय को लाभप्रद बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास ज्वाली : अमित गुलेरिया  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज सोमवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नियाल-कन्याट में 15 लाख तथा भलाड़ में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालयों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन पशु औषधालयों के बनने से नजदीक की पंचायतों के पशुपालकों को अपने पशुधन का उपचार करवाने में मदद मिलेगी। इन पशु औषधालयों में जरूरत पड़ने पर पशुधन की सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी।    उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पशु औषधालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को आपातकाल पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न विकास खंडों के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। ज्वाली में भी एक एम्बुलेंस मुहैया करवाई करवाई गई है जिसमें एक पशु चिकित्सक तथा एक फार्मासिस्ट उपलब्ध रह...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी विधानसभा अध्यक्ष 3 अक्टूबर को भुल्की-पेही नाला संपर्क मार्ग निर्माण की रखेंगे आधारशिला  चंबा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।  विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 1अक्तूबर को देर सांय शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे।  कुलदीप सिंह पठानिया 2 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 बजे राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।  उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 3 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत बलेरा के तहत भुल्की नाला से पिही नाला संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखेंगे तथा दोपहर बाद ज़िला कांगड़ा के मलकवाल विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कनिष्ठ कुराश प्रतियोगिता-2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।  विधानसभा अध्यक्ष 5 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट...

स्वच्छता की सेवा विषय पर नारा लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजित

चित्र
  स्वच्छता की सेवा विषय पर नारा लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजित मंडी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय मण्डी द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सदियाणा मे नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 छात्राओं भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गीताजंली ने प्रथम, रिद्धिमा ने दूसरा और प्रियांशी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता मे कार्तिक ने प्रथम, करण चंदेल ने द्वितीय, आकांक्षा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली को स्कूल उप प्रधानाचार्य शान्ता वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । रैली स्कूल से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण पहुंची। रैली के दौरान छात्रों ने स्वच्छता संबंधित नारों के माध्यम से स्वच्छता के बारे में संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ड्राइव...

राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के संदर्भ बैठक का आयोजन

चित्र
  राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के संदर्भ बैठक का आयोजन हर पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों को सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों ने निर्माण का दिया जाएगा प्रशिक्षण उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के सन्दर्भ बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत जिला शिमला की प्रत्येक पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा ताकि सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा खंड स्तर पर राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  इसके साथ-साथ जिला की प्रत्येक पंचायत से 10 से 15 युवा स्वयंसेवकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आपदा प्रतिक्रिया में बेहतर कार्य का निष्पादन हो सके।  उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जिला की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 10 से 15 युवा स्वयंसेवकों की सूची तैयार करने को कहा ताकि उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व...

जिला स्तरीय "सुरक्षित निर्माण अभ्यास" मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  जिला स्तरीय "सुरक्षित निर्माण अभ्यास" मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन  हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीकों की जानकारी होना है आवश्यक :उपायुक्त, कुल्लू तोरुल एस रवीश आज जिला स्तर पर "सुरक्षित निर्माण अभ्यास" मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, कुल्लू तोरुल एस रवीश ने प्रदर्शनी का दौरा किया और सुरक्षित निर्माण प्रथाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षित निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू द्वारा जिले के प्रत्येक शिक्षा खंड में आयोजित की गई थी, और जो प्रतिभागी खंड स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे, उन्होंने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्तर श्रेणी में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, हिम...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट भंडार कक्ष का निरीक्षण किया

चित्र
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट भंडार कक्ष का निरीक्षण किया मंडी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वी वी पैट के भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया । उन्होंने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं की जांच कर संतुष्टि व्यक्त की। उपायुक्त ने ई वी एम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सेवाओं का ब्यौरा प्राप्त किया और सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की।  इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि करणवीर सिंह कौंडल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

चित्र
  अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां प्रदेश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने यह बात कही। बाली ने आज यहां विकास खंड नगरोटा बगवां के अन्तर्गत 560 पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए।  उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक तौर से कमजोर तबके के लोगों का अपना आशियाना बने इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत राज्य और के...

प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन

चित्र
  प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने हाथों मरीजों, तीमारदारों को भोजन परोसा, फल वितरित किए ऊना प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को भोजन परोसा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की समाज के प्रति सेवा भावना अनुकरणीय रही है। बीमारों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनका समर्पण और भावना प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जो सामाजिक कार्य शुरू किए थे , उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ उनकी जयंती पर लंगर सेवा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर लंगर सेवा में ...

नशे की रोकथाम के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता - अनुपम कश्यप

चित्र
  नशे की रोकथाम के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता - अनुपम कश्यप  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला में नशे की रोकथाम के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है तथा लोगों के बीच इस सन्दर्भ में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि बढ़ते नशे के चलन पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिला मंडल एवं युवक मंडलों को भी नशा मुक्त अभियान में शामिल किया जाएगा। नशे के खिलाफ बेहतर कार्य करने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सुचना देने वाले युवक मंडलों एवं महिला मंडलों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अक्टूबर माह मे...

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित नगर निगम सोलन के महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। ऊषा शर्मा आज यहां ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। ऊषा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह प्रयास हम सभी को स्वच्छता के विषय में जागरूक बनाएगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि इस अभियान को सतत रूप से जारी रखें। छात्र सही मायनों में स्वच्छता के दूत हैं तथा वे अपने परिजनों के साथ-साथ अन्य को भी साफ-सफाई के विषय में जागरूक बना सकते हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा स्वच्छता शपथ भी दिलाई। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल के बच्चों को स्वच्छता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने जहां बच्चों से निजी स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया तो वहीं स्कूल, घर व आसपास के परिवेश को...

उपायुक्त की उपस्थिति में मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खुला

चित्र
  उपायुक्त की उपस्थिति में मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खुला मंडी किरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क परियोजना के तहत आज मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित एनएचएआई से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। सामरिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली चार-लेन परियोजना के इस लगभग आठ कि.मी. लंबे मंडी बाईपास का कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज इस पर यातायात से संबंधित ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस सड़क मार्ग के पूरी तरह से खुल जाने पर भारी वाहनों की शहर से आवाजाही कम हो जाएगी, जिससे आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मंडी शहर के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह सड़क मार्ग महत्वपूर्ण है। एनएचएआई की ओर से अवगत करवाया गया कि मंडी बाईपास लगभग 725 करोड़ रुपए की कुल लागत से निर्मित किया गया है। इस बाईपास मार्ग पर 3 बड़े तथा 7 छोटे पुल एवं 4 टनल हैं, जिनको आज ट्रायल रन के लिए खोला गया है।  मंडी बाईपास पर यातायात सुचारू हो जाने पर कुल्लू, मनाली एवं लेह का सफ़र सुगम होगा औ...

अतिरिक्त उपायुक्त ने की मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा

चित्र
  अतिरिक्त उपायुक्त ने की मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा मंडी विश्व बैंक के सहयोग से निर्माणाधीन मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के तहत तल्याहड़ से मंडी तक जारी विस्तारीकरण कार्य की समीक्षा के लिए एक बैठक आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रोहित राठौर ने कहा कि इस सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित क्षेत्र में ही सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य के दौरान लोगों के घरों को जाने वाले रास्ते इत्यादि क्षतिग्रस्त होते हैं तो उन्हें अविलम्ब दुरुस्त किया जाए। इसी तरह घरों के पेयजल और सीवरेज कुनेक्शन की मुरम्मत के लिए भी संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, निर्माण से जुड़ी एजेंसियां यह भी सुनिश्चित करें तथा सड़क निर्माण कार्य के साथ-...

विजयदशमी पर्व के नजदीक आते ही ऐतिहासिक चम्बा चौगान में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

चित्र
विजयदशमी पर्व के नजदीक आते ही ऐतिहासिक चम्बा चौगान में तैयारियां भी शुरू हो गई है। चौगान में इन दिनों कारीगर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फीट रहेगी जबकि मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 50- 50 फीट के बनाए जा रहे हैं। पुतलों के निर्माण में जुटे पठानकोट के कारीगर रोहित कुमार ने बताया कि इस बार रावण के मुकुट से भी आग निकलेगी। गत वर्ष रावण के मुंह और आंख से आंख की चिंगारियां निकली थी। इस बार कुछ अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से वह चम्बा में आकर पुतलों का निर्माण कर रहे हैं।आपको बता दें कि हर वर्ष ऐतिहासिक चौहान में विजयदशमी पर धूमधाम से मनाया जाता है। बहरहाल, इस वर्ष 55 फीट के रावण के पुतले के मुकुट से भी आग निकलने वाली है।

ग्राम सभा बैठकों में “नशा नहीं- जिंदगी चुनो” विषय एजेंड़े के रूप में होगा शामिल –उपायुक्त

चित्र
 ग्राम सभा बैठकों में “नशा नहीं- जिंदगी चुनो” विषय एजेंड़े के रूप में होगा शामिल –उपायुक्त ज़िला में 2 अक्तूबर को होगा ग्राम सभा बैठकों का आयोजन ज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा बैठकों में “नशा नहीं- जिंदगी चुनो” विषय को एजेंड़े के रूप में शामिल किया जाएगा ।  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों में पूर्व में जारी किए गए विभिन्न एजेंडा बिंदुयों सहित नशा नहीं- जिंदगी चुनो” को भी एजेंड़े के रूप में शामिल किया गया है।   उन्होंने बताया कि ग्राम सभा बैठकों के दौरान नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी तथा लोगों को नशीली दवाओं और पदार्थों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा ।

7वां पोषण माह संपन्न, मंडी जिला में 2 लाख 25 हजार कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  7वां पोषण माह संपन्न, मंडी जिला में 2 लाख 25 हजार कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में पधर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समापन समारोह सही पोषण समय की जरूरत- अपूर्व देवगन मंडी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में 1 सितंबर से लेकर 30 सितम्बर तक आयोजित 7वां पोषण माह सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम पधर में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर कहा कि पोषण माह के दौरान पूूरे प्रदेश में आयोजित 5 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों में से अकेले मंडी जिला में 2 लाख 25 हजार कार्यक्रम आयोजित कर सही पोषण का संदेश दिया गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्हेांने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर पूरे साल ही सही पोषण के बारे में जागरूक करते रहते हैं परन्तु लोगों की सहभागिता इसमें बढ़े, इसके लिए विशेष तौर पर एक महीने के लिए यह अभियान चलाया जाता है।           उन्होंने कहा कि वर...

राजस्व मंत्री ने किन्नौर की सांगला वैली को प्रदान की 18 करोड़ 15 लाख रुपये की सौगात

चित्र
  राजस्व मंत्री ने किन्नौर की सांगला वैली को प्रदान की 18 करोड़ 15 लाख रुपये की सौगात  विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास कर आम लोगों के हित में आरंभ की विकासात्मक योजनाएं दो दिवसीय टुपका वैली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत करच्छम-सांगला-छितकुल सड़क 14 करोड़ से होगी दुरूस्त राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में 18 करोड़ 15 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का आम जन-मानस के लिए लोकार्पण व शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने आज 14 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि करच्छम-सांगला-छितकुल सड़क मार्ग के विस्तारिकरण के लिए प्रदान की जिससे 11 पंचायतें जिनमें किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शोंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगरंग, रकच्छम व छितकुल के लोगों को राहत मिलेगी तथा किसान, बागवानों और देश एवं विदेशों से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने 01 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले थापासारिंग से केतरा सम्पर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखी। इसके उपरान्त उन्होंने 01 करोड़ 50 ...

प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध - हर्षवर्द्धन चौहान

चित्र
  प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध - हर्षवर्द्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हर्षवर्द्धन चौहान आज सोलन ज़िला के नालागढ़ स्थित राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन नवीनीकरण के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा अधोसंरचना को मज़बूत करने पर बल दे रही है वहीं दूसरी ओर भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम भी आरम्भ किए जा रहे है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के अनुरूप संस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही युवा पीढ़ी को उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है। हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि सोलन ज़िला ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।...

पंजाबी लोक नृत्य के साथ चंडीगढ़ कला एवं संगीत उत्सव का समापन

चित्र
  पंजाबी लोक नृत्य के साथ चंडीगढ़ कला एवं संगीत उत्सव का समापन कला संस्कृति के आदान-प्रदान एवं साहित्य एवं भाषा के उत्थान के लिए सरकार एवं विभाग हमेशा तत्पर: जिला भाषा अधिकारी, सुनीला ठाकुर कल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के चौथे एवं अंतिम दिन आज म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी लोक नृत्य के साथ ही इस आयोजन का समापन हुआ।    विभिन्न पंजाबी लोकनृत्य विधाओं का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। अकादमी के कलाकारों द्वारा अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात पंजाबी लुडी पंजाबी गिद्दा तथा जिंदूआ के साथ-साथ पंजाबी भांगड़े के नृत्यकी प्रस्तुतियां दी।  जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय चंडीगढ़ संगीत एवं नृत्य उत्सव में सूफी गायन, पंजाबी लोक गायन, कत्थक नृत्य का आयोजन किया गया। तथा आज पंजाबी लोक नृत्य के साथ ही इस आयोजन का समापन हुआ है।   उन्होंने कहा कि कला संस्कृति के आदान-प्रदान एवं साहित्य एवं भाषा के उत्थान के लिए हिमाचल सरकार एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग...

चम्बा जिला के कुरांह में जब से कूड़ा संयंत्र बना है तब से यह हमेशा ही विवादों में रहा है।

चित्र
चम्बा जिला के कुरांह में जब से कूड़ा संयंत्र बना है तब से यह हमेशा ही विवादों में रहा है। कुछ साल पहले इस कूड़ा संयंत्र में इतना ज्यादा कूड़ा डंप हो गया था कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई थी लोगों ने इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था और एनजीटी द्वारा नगर परिषद को फटकार भी लगाई गई थी। उसके बाद फिर से इस कूड़ा संयंत्र में कूड़े को डिस्पोज आफ करने के लिए दो मशीने लगाई गई साथ ही पॉलिथीन को रिसाइकल कर उसके पैकेट बनाए जाने लगे जो बद्दी व अन्य जगहों पर भेजे जाते रहे लेकिन कुछ समय से एक बार फिर वहां मशीन खराब हो चुकी है जिसकी वजह से यहां कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। जैसे-जैसे कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं लोगों में उसको देखकर काफी रोष बढ़ रहा है। अब लोगों ने एक बार फिर नगर परिषद को चेताया है कि अगर जल्द से इन मशीनों को शुरू कर इस कूड़े को समाप्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में फिर से वह एक बहुत बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं साथ एनजीटी में फिर की शिकायत कर सकते हैं। यहां जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें भी काफी दिक्कत हो रही ...

जिला चम्बा में निर्मित सक्षम आंगनबाडी केंद्रों की वर्चुअल लॉन्चिंग के साथ मुकेश रेपसवाल उपायुक्त महोदय चम्बा की उपस्थिति मै हुआ पोषण माह का समापन l

चित्र
  जिला चम्बा में निर्मित सक्षम आंगनबाडी केंद्रों की वर्चुअल लॉन्चिंग के साथ मुकेश रेपसवाल उपायुक्त महोदय चम्बा की उपस्थिति मै हुआ पोषण माह का समापन l झारखंड की राजधानी रांची से 11 हजार से अधिक सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का माननीय केंद्रीय मंत्री मंत्रालय महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूरना देवी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया । उपायुक्त चम्बा ने इस विषय पर कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी, बेहतर पोषण और प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के लिए मजबूत, उन्नत आंगनवाड़ी हैं। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर बुनियादी ढांचा जैसे एलईडी स्क्रीन, पानी फिल्टर प्रणाली, ईसीसीई की व्यवस्था, सीखने में मदद के लिए पेंटिंग और पोषण वाटिका शामिल हैं। जिला चम्बा में भी उपरोक्त सभी सुविधाओं युक्त 100 सक्षम आंगनबाडी केंद्रों चयनित 25 सक्षम आंगनबाडी केंद्रों में पोषण माह से संबधित निर्धारित गतिविधियों को किया गया जिसके अंतर्गत सक्षम आंगनबाडी केंद्र घोलटी चम्बा में पोषक आहार के व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया  जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि  पोषण माह को 1 से 3...

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

चित्र
  अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां प्रदेश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने यह बात कही। बाली ने आज यहां विकास खंड नगरोटा बगवां के अन्तर्गत 560 पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए।  उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक तौर से कमजोर तबके के लोगों का अपना आशियाना बने इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत राज्य और के...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: