भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला
भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला नलवाड़ मेला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर नेरचौक : अजय सूर्या / जिला स्तरीय ऐतिहासिक नलवाड़ मेला भंगरोटू के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय नेरचौक में एक आकस्मिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले के आयोजन को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को नगर परिषद कार्यालय नेरचौक से भंगरोटू तक भव्य ‘जलेब’ शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाला यह मेला 14 से 18 मार्च तक आयोजित होगा। मेले के दौरान युवक मंडलों, महिला मंडलों और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। मेले का समापन 18 मार्च को विशाल दंगल के साथ...