संदेश

भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला

चित्र
  भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला नलवाड़ मेला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर  नेरचौक : अजय सूर्या /  जिला स्तरीय ऐतिहासिक नलवाड़ मेला भंगरोटू के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय नेरचौक में एक आकस्मिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले के आयोजन को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को नगर परिषद कार्यालय नेरचौक से भंगरोटू तक भव्य ‘जलेब’ शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाला यह मेला 14 से 18 मार्च तक आयोजित होगा। मेले के दौरान युवक मंडलों, महिला मंडलों और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। मेले का समापन 18 मार्च को विशाल दंगल के साथ...

आईआईटी मंडी में एल.ए.आर.ए.एम कोर्स 2026 का शुभारंभ, भूस्खलन जोखिम आकलन पर जुटे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ

चित्र
  आईआईटी मंडी में एल.ए.आर.ए.एम कोर्स 2026 का शुभारंभ, भूस्खलन जोखिम आकलन पर जुटे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ मंडी : अजय सूर्या / Indian Institute of Technology Mandi में मंगलवार को एल.ए.आर.ए.एम (लैंडस्लाइड रिस्क असेसमेंट एंड मिटिगेशन) कोर्स 2026 का शुभारंभ हुआ। छह दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भूस्खलन आपदा जोखिम को कम करने और उसके वैज्ञानिक आकलन पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम भारत में दूसरी बार भौतिक रूप में आयोजित किया जा रहा है। एल.ए.आर.ए.एम स्कूल की स्थापना वर्ष 2005 में University of Salerno के जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग ग्रुप द्वारा की गई थी। यह कोर्स पीएचडी शोधार्थियों, युवा वैज्ञानिकों और सिविल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग तथा भूविज्ञान जैसे क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक प्रशिक्षण मंच बन चुका है। इससे पहले इसके संस्करण इटली, चीन और स्विट्ज़रलैंड में आयोजित किए जा चुके हैं। आईआईटी मंडी में आयोजित इस कोर्स में स्विट्ज़रलैंड, इटली, नॉर्वे और भारत के 10 विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जो लगभग 40 प्रतिभागियों—शोधार्थियों और विभिन्न संस्थानो...

स्मार्ट मीटर का वद्युत पेंशनर्स फोरम नगरोटा सूरियां ने विरोध किया हैं।

चित्र
  स्मार्ट मीटर का वद्युत पेंशनर्स फोरम नगरोटा सूरियां ने विरोध किया हैं। नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / स्मार्ट मीटर का वद्युत पेंशनर्स फोरम नगरोटा सूरियां ने विरोध किया हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम शाखा नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक मंगलवार को सचिव कृष्ण भारद्वाज कि अध्यक्षता में हुई।बैठक में पेंशनर्स ने एक स्वर में स्मार्ट मीटर का विरोध किया।  सचिव कृष्ण भारद्वाज ने कहा जिन घरों में पहले सिमित खप्त के बाबजूद संतुलित बिल आता था स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब वहाँ हज़ारों रूपये के बिल थमाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुधार नहीं सीधा बोझ है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। उन्होंने चेताया कि यदि बिजली बोर्ड ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाने कि प्रक्रिया नहीं रोकी तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली बोर्ड को बेवजह प्रयोगशाला न बनाया जाए। बल्कि, जनहित में ठोस नीति बनाकर आम जनता को लूटने के बजाय राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्ह...

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

चित्र
  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट चौराहा में अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा जी की प्रतिमा देकर सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य मनीष साहू पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है इसीलिए आज जरुरत है की लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना है कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मात...

भारत सरकार का लाल फीता शाही रेल प्रशासन आश्वासन देने के बावजूद भी धरातल पर खरानहीं उतरा

चित्र
  भारत सरकार का लाल फीता शाही रेल प्रशासन आश्वासन देने के बावजूद भी धरातल पर खरानहीं उतरा   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचलप्रदेश के जिला काँगड़ा मे बहुचर्चित पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर ट्रेनों की बहाली का इंतजार कर रहे कांगड़ा घाटी के लोगों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। रेलवे विभाग द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद बावजूद भी आज तक कांगड़ा रेल घाटी में रेलों की आगजई न हो सकी l रेल विभाग ने मामले में की आश्वासन दिया था कि ट्रेनों का शुभारंभ जनहित में शीघ्र किया जाएगाl उधर रेलविभाग ने जनता की भावनाओं को देखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों के संचालन की संभावित समयसारिणी जारी किए जाने के बावजूद इस रूट पर कोई ट्रेन चलने के कारण रेलवे विभाग के लाल फीता शाही प्रशासन की कथनी और करनी देखने को मिलाl इस मामले मे जन समुदाय का कहना है कि आश्वासन देने के बावजूद भी आखिरकार रेल प्रशासन कांगड़ा वैली में रेल का संचालन क्यों नहीं कर सका? जनसमुदाय का यह भी कहना है कि अगले हफ्ते से नवरात्रों का शुभारंभ हो रहा है और शक्तिपीठ स्थल पर जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ इस रेल के...

नूरपुर क्षेत्र के रोहित ठाकुर ने नेशनल U-15 कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राउन मैडल हासिल कर बढ़ाया मान

चित्र
  नूरपुर क्षेत्र के रोहित ठाकुर ने नेशनल U-15 कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राउन मैडल हासिल कर बढ़ाया मान  नूरपुर : विनय महाजन /  प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरूही के अखाड़ा लम्मानाल के 15 वर्षीय पहलवान रोहित ठाकुर ने अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है।मेडल जीतने के बाद जब रोहित अपने क्षेत्र पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।नेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले रोहित ठाकुर जब अपने विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां पहुंचे तो स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कियाl इस मौके पर स्कूल की ओर से रोहित को मेडल और स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने रोहित को बधाई देते हुए कहा कि रोहित ठाकुर हमारे विद्यालय की कक्षा नौवीं का छात्र है और उसने राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ...

हिमाचल प्रदेश के नामोद्दिष्ट राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का जीवन परिचय

चित्र
  हिमाचल प्रदेश के नामोद्दिष्ट राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का जीवन परिचय  हिमाचल प्रदेश  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता का जन्म 2 दिसम्बर 1959 को जम्मू में हुआ। वे सार्वजनिक जीवन और प्रशासन में चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ एक कुशल जननेता एवं प्रशासक हैं। उनके पिता केंद्र सरकार के डाक विभाग में कार्यरत थे। सन् 1963 में परिवार संगरूर, पंजाब में स्थानांतरित हो गया, जहाँ  कविंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा हुई। इसके पश्चात उन्होंने फिरोजपुर और गुरदासपुर में अध्ययन किया तथा सन् 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, गुरदासपुर, पंजाब से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भी राज्यपाल महोदय का गहरा रिश्ता है l 1970 के दशक के प्रारंभ में श्री कविंद्र गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जो उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन का आरंभ था। आपातकाल (1975-1977) के दौरान उन्हें RSS के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरदासपुर और पटियाला जेल में कारावास भोगना पड़ा, जो लोकतांत्रिक मूल्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: