संदेश

शोक संतप्त परिवार से मिले जयराम ठाकुर, दी सांत्वना

चित्र
  शोक संतप्त परिवार से मिले जयराम ठाकुर, दी सांत्वना मंडी : अजय सूर्या /  जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने आज जिला परिषद मंडी के पूर्व अध्यक्ष  बलदेव सैनी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता  के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने भी इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा में हरीश राणा की मृत्यु का मामला उठाया

चित्र
  इंदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा में हरीश राणा की मृत्यु का मामला उठाया  नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश इंदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा में हरीश राणा की मृत्यु का मामला उठाते वह बताया कि हरीश राणा  काफी समय से बीमार थे l स्पार्टन में उन्होंने सरकार का ध्यान भी आकर्षित कराया क्योंकि वह मूल रूप से एक जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के निवासी थेl

नूरपुर मिनी सचिवालय में पार्किंग की नीलामी होगी 30 मार्च को

चित्र
  नूरपुर मिनी सचिवालय में पार्किंग की नीलामी होगी 30 मार्च को नूरपुर :- विनय महाजन / नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मिनी सचिवालय परिसर में वाहन पार्किंग की खुली नीलामी 30 मार्च को प्रातः 11 बजे उनके कार्यालय में गठित कमेटी की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। पार्किंग स्थल का ठेका 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2 027 तक की अवधि के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीलामी की बोली 1,20,000 रुपए की न्यूनतम राशि से शुरू होगी। इच्छुक व्यक्ति या ठेकेदार को भाग लेने के लिए 5,000 रुपए की धरोहर राशि किसी भी बैंक द्वारा एसडीएम के नाम जारी डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। असफल बोलीदाताओं को यह राशि नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटा दी जाएगी। एसडीएम के अनुसार सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत उसी दिन जमा करवाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उसकी धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी और बोली अगले सफल बोलीदाता को आवंटित कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। प्रशासन द्वारा पार्किंग...

मण्डी में माननीय नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना।

चित्र
  मण्डी में माननीय नरेन्द्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री  ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की परिस्थितियों पर बात करते हुए देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि देश में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। साथ ही, प्रधानमंत् री  ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग

चित्र
मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध चंबा शहर के प्राचीन मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। इस मार्ग से शहर के लगभग 8 वार्डों के लोग अपने परिजनों की अंतिम यात्रा लेकर गुजरते हैं, किंतु रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से चौगान नंबर 3 क्षेत्र के मध्य स्थित वह स्थान, जहां पारंपरिक रूप से अर्थी को विश्राम एवं तर्पण हेतु रखा जाता है, आज बढ़ते अतिक्रमण के कारण अत्यंत संकुचित हो गया है। इससे न केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पक्का टाला मोहल्ला से मुक्तिधाम ( भगौत क्षेत्र) तक की लगभग आधा किलोमीटर की दूरी वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। वर्षों से इसके सुधार एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, किंतु आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा...

अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे

चित्र
  अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब बड़ा जनमुद्दा बनती जा रही है। जिला पुलिस द्वारा खड्डों और नदी-नालों से रेत-बजरी निकालने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैक्टर चालकों के चालान काटे जा रहे हैं और उनके वाहनों को जब्त कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से ट्रैक्टर चालकों और छोटे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई है। उनका कहना है कि रेत-बजरी का काम ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस तरह की सख्ती से उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।इसी के विरोध में फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली और इंदौरा क्षेत्रों के ट्रैक्टर चालक सड़कों पर उतर आए और नूरपुर से तलाड़ा तथा भरमाड़ से रैहन तक रैली निकाली। रैली के बाद तलाड़ा ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया गयाl सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर चालकों और मालिकों ने अपनी पीड़ा जा...

870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर

चित्र
  870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर 870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर - तय समय अवधि मे नहीं भेज़ पाये डिप्टी डारेक्टर शिक्षकों का रिकॉर्ड - बेरोजगारों की मांग पंचायत चुनाव से पहले पूरी करें भर्ती प्रक्रिया ।  हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मे फिर देरी होने लगी है जिसे लेकर बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन को संचय है कि यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की वजह से फिर टल जाएगी ।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमेश राजपूत ने बताया कि अभी तक शिक्षा विभाग को जिलों से रिकॉर्ड नहीं भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग शिमला से PET भर्ती प्रक्रिया को जल्दी शुरू करने के लिए कुछ दस्तावेज और आंकड़ों 5 दिनों में सभी जिलों से मंगवाए गए थे , लेकिन जिला कार्यालय से यह आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं . ऐसे में जब पंचायत चुनाव जल्द आने वाले हैं तो यह भर्ती प्रक्रिया विभाग की लापरवाही के चलते कोड आफ कंडक्ट में एक बार फिर रुक सकती ह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: