संदेश

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र

चित्र
 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक दिवसीय प्रेरक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों के चयन की स्वतंत्रता प्रदान करती है तथा बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देती है।डॉ० अजय ठाकुर ने एन ई पी 2020 से संबंधित जानकारी बच्चों के साथ सांझा की। प्रोफेसर विवेक चौधरी ने महाविद्यालय की वेबसाइट, ई-गवर्नेंस और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने एनसीसी ,प्रोफेसर राजीव भूरिया ने एनएसएस और प्रोफेसर किरण ने रोवर्स और रेंजर्स के माध्यम से समाज सेवा, नेतृत्व और मानवीय संवेदनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉक्टर बोविन्दर कटोच ने रैगिंग विरोधी दृष्टिकोण और नशा मुक्त वातावरण के प्रति सजगता पर बल दिया। डॉक्टर कमलेश ने रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट (AEDP)  के बारे में बताया। प्रोफेसर कल्पना ऋषि और डॉ० अनुपम डोगरा ने भी अपने विचार सांझा...

दिव्यांग बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा उपहार, एसडीएम स्मृतिका नेगी ने बांटे विशेष उपहार

चित्र
 दिव्यांग बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा उपहार, एसडीएम स्मृतिका नेगी ने बांटे विशेष उपहार अजय सूर्या नेरचौक : "खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं"— इसी संदेश को साकार करते हुए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने इंडिया केयर्स के सहयोग से भंगरोटू एवं घासनू डे-केयर सेंटर के विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) बच्चों को विशेष उपहार भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके उत्साह ने पूरे माहौल को भावुक और आनंदमय बना दिया। एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह विशेष रूप से सक्षम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे और उन्हें सम्मान व अपनापन महसूस कराए। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उपहार पाकर अपनी खुशी का खुलकर इजहार किया। उनकी मुस्कान ने यह संदेश दिया कि संवेदनशीलता, अपनत्व और सामूहिक सहयोग से समाज को अधिक समावेशी और मानवीय बनाया जा सकता है। इस प्रेरणादायक पहल के लिए एसडीएम बल्ह ने इंडिया केयर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं...

हिमकेयर योजना को खोखला बनाकर कांग्रेस सरकार ने गरीबों के इलाज पर लगाया ताला : बिक्रम ठाकुर

चित्र
 हिमकेयर योजना को खोखला बनाकर कांग्रेस सरकार ने गरीबों के इलाज पर लगाया ताला : बिक्रम ठाकुर  धर्मशाला , पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हिमकेयर को पूरी तरह खोखला कर दिया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में लागू की गई नई अधिसूचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अब गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद मरीजों से स्वास्थ्य का अधिकार भी छीन रही है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि हिमकेयर कार्ड हाथ में होने के बावजूद मरीजों को अपनी जेब से हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने दवाइयों की रिइम्बर्समेंट बंद कर दी, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, लैब जांच जैसी आवश्यक सुविधाओं को भुगतान योग्य बना दिया और भर्ती के बाद मिलने वाली मुफ्त दवाइयों की सुविधा भी समाप्त कर दी। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार गरीबों की नहीं बल्कि उनकी जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख...

आने वाले समय में क्या शराब के साथ चिट्ठा भी वोट जुटाने का नया हथियार बन जाएगा?

चित्र
आने वाले समय में क्या शराब के साथ चिट्ठा भी वोट जुटाने का नया हथियार बन जाएगा?                                       नूरपुर:-( विनय महाजन)  पंजाब और हिमाचल सहित देश के कई हिस्सों में नशे का फैलता जाल अब केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं रह गया है। यह एक ऐसा सामाजिक संकट बन चुका है जो परिवारों को तोड़ रहा है, युवाओं का भविष्य निगल रहा है और समाज की बुनियाद को खोखला कर रहा है। लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि कहीं यह जहर धीरे-धीरे लोकतंत्र की नसों तक न पहुंच जाए।हमारे देश की चुनावी राजनीति का एक कड़वा सच यह भी है कि वर्षों से शराब का वितरण वोट हासिल करने का एक माध्यम बनता रहा है। चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन चाहे जितनी सख्ती कर लें, चुनावों के दौरान शराब की बरामदगी की सूचना प्रशासन को मिलती रहती हैं लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया जाता हैl    लेकिन  आज यह कारोबार कुछ लोगों की  रोजी-रोटी का साधन बन गया है l  अब लोगों की जुबान पर चर्चा यह है क्या इसके पीछे ...

ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट करें बुक

चित्र
 ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट करें बुक पालमपुर, 4 जुलाई। ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदनकर्ता को अब ऑनलाइन स्लॉट बुक करने होंगे। इससे पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी। आवेदन www.parivahan.gov.in पर किया जा सकता है। एसडीएम पालमपुर ओपी यादव का कहना है कि उपरोक्त वैबसाइट पर ऑनलाइन सर्विसिज पर जाकर आवेदनकर्ता ड्राइविंग लाइसेंस से पहले ड्राइविंग लाइसेंस स्लॉट बुक करवाएं। इस प्रक्रिया के लिए आवेदनकर्ता को संबंधित कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी और घर बैठे ही स्लॉट बुक किया जा सकता है। इसके पश्चात निश्चित तिथि को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट दे सकते हैं। ड्राइविंग टेस्ट के दिन आवेदनकर्ता को लर्नर लाइसेंस, ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट स्लॉट बुकिंग का एक्नॉलेजमेंट और फॉर्म न. 2 साथ लाना होगा।  उनका कहना है 7 जुलाई 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित होगा। सभी आवेदनकर्ता ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा लें। यह प्रक्रिया आगामी समय में जारी रहेगी और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट से ठीक एक सप्ताह पहले ड्राइविंग स्लॉट ब...

आने वाले समय में क्या शराब के साथ चिट्ठा भी वोट जुटाने का नया हथियार बन जाएगा? 

चित्र
 आने वाले समय में क्या शराब के साथ चिट्ठा भी वोट जुटाने का नया हथियार बन जाएगा?                                नूरपुर:-(विनय महाजन ) पंजाब और हिमाचल सहित देश के कई हिस्सों में नशे का फैलता जाल अब केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं रह गया है। यह एक ऐसा सामाजिक संकट बन चुका है जो परिवारों को तोड़ रहा है, युवाओं का भविष्य निगल रहा है और समाज की बुनियाद को खोखला कर रहा है। लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि कहीं यह जहर धीरे-धीरे लोकतंत्र की नसों तक न पहुंच जाए।हमारे देश की चुनावी राजनीति का एक कड़वा सच यह भी है कि वर्षों से शराब का वितरण वोट हासिल करने का एक माध्यम बनता रहा है। चुनाव आयोग, पुलिस और प्रशासन चाहे जितनी सख्ती कर लें, चुनावों के दौरान शराब की बरामदगी की सूचना प्रशासन को मिलती रहती हैं लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया जाता हैl    लेकिन  आज यह कारोबार कुछ लोगों की  रोजी-रोटी का साधन बन गया है l  अब लोगों की जुबान पर चर्चा यह है क्या इसके पीछे सियासी दलों का हाथ है? चाहे...

राजस्व मंत्री ने कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में की शिरकत समावेशी समाज निर्माण में कांग्रेस के प्रयासों को दोहराया

चित्र
  राजस्व मंत्री ने कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में की शिरकत समावेशी समाज निर्माण में कांग्रेस के प्रयासों को दोहराया         रिकांगपिओ,             राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह  नेगी ने आज यहां रिकांगपिओ  में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में लोगों की समस्याओं को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उपेक्षित व निर्धन वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अति दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए मानवीय स्वरूप के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि वंचित वर्गों को व्यवस्था परिवर्तन के दौर में मुख्य धारा में शामिल कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: