शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक दिवसीय प्रेरक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों के चयन की स्वतंत्रता प्रदान करती है तथा बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देती है।डॉ० अजय ठाकुर ने एन ई पी 2020 से संबंधित जानकारी बच्चों के साथ सांझा की। प्रोफेसर विवेक चौधरी ने महाविद्यालय की वेबसाइट, ई-गवर्नेंस और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने एनसीसी ,प्रोफेसर राजीव भूरिया ने एनएसएस और प्रोफेसर किरण ने रोवर्स और रेंजर्स के माध्यम से समाज सेवा, नेतृत्व और मानवीय संवेदनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉक्टर बोविन्दर कटोच ने रैगिंग विरोधी दृष्टिकोण और नशा मुक्त वातावरण के प्रति सजगता पर बल दिया। डॉक्टर कमलेश ने रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट (AEDP) के बारे में बताया। प्रोफेसर कल्पना ऋषि और डॉ० अनुपम डोगरा ने भी अपने विचार सांझा...